UAE के दौरे पर PM Modi, LPG-पेट्रोल संकट पर हो सकता है बड़ा फैसला, क्या भारत निकाल पाएगा हॉर्मुज का तोड़?

प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार को यूरोप दौरे से पहले यूएई का अहम दौरा करेंगे, जहां ऊर्जा सुरक्षा मुख्य एजेंडा रहेगा. इस दौरान एलपीजी और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो बड़े समझौतों पर सहमति बनने की संभावना है. पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed Al Nahyan से द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) Image Credit: X/ PM Modi

PM Modi visits to UAE: प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार को अपने पांच देशों के दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरान यूरोप जाने से पहले उनका तीन घंटे का यूएई दौरा काफी अहम माना जा रहा है. टाइम्स ऑफ इण्डिया के अनुसार, इस दौरे में एलपीजी और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर सहमति बन सकती है. भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ऊर्जा सहयोग को नई मजबूती देने की तैयारी

यूएई भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा साझेदार है. यह भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है, जबकि LNG और LPG सप्लाई में दूसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों देशों के बीच एलपीजी सप्लाई और रणनीतिक तेल भंडारण को लेकर होने वाले समझौते भारत की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने में मदद करेंगे. सरकार का मानना है कि इससे भविष्य में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर स्थिरता बढ़ेगी.

राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed Al Nahyan से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी. भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और करीब 45 लाख भारतीय वहां रहते हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी हाल के हमलों की निंदा दोहराते हुए यूएई के प्रति भारत की एकजुटता भी व्यक्त करेंगे.

यूरोप दौरे में सेमीकंडक्टर और व्यापार पर भी जोर

यूएई दौरे के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा कि इस दौरे में ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा होगी. खासतौर पर नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर और IMEC (India–Middle East–Europe Economic Corridor) परियोजना से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे. भारत इन देशों के साथ आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 35000 KM रेंज और कई न्यूक्लियर बम, पुतिन की सरमत मिसाइल से दुनिया हैरान; जानें कैसे बनी सबसे विध्वंसक

Latest Stories

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में चमके तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश, सरकार ने जारी की नई रैंकिंग

20 हजार रुपये की तेजी के साथ 3 लाख के करीब पहुंची चांदी, ₹8000 से ज्यादा महंगा हुआ सोना

अमूल का दूध हुआ महंगा, इतने रुपये प्रति लीटर बढ़ गए दाम; मदर डेयरी ने भी बढ़ाई कीमत… देखें नई रेट लिस्ट

अब कोयले से बनेगी गैस; 37500 करोड़ रुपये की स्कीम मंजूर; अगले 4 साल में 100 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

कैबिनेट ने पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, सरखेज–धोलेरा के बीच बनेगी डबल लाइन; खर्च होंगे 20667 करोड़

दुनिया के ये 10 देश हैं आर्थिक रूप से सबसे सेफ, टॉप में नहीं है चीन और अमेरिका; जानें कितने नंबर पर है भारत