Quick Commerce के चक्कर में क्या किराना दुकानों पर सामान नहीं बेचेंगी FMCG कंपनियां?
Quick Commerce के तेजी से बढ़ते कारोबार ने FMCG कंपनियों की बिक्री रणनीति को बदलना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में चॉकलेट निर्माता Hershey ने भारत के छह बड़े महानगरों पर अपना फोकस बढ़ाने और गैर-मेट्रो शहरों की General Trade यानी किराना दुकानों में अपनी मौजूदगी सीमित करने का फैसला किया है. कंपनी अब उन शहरों और चैनलों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जहां Quick Commerce और E-commerce की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में FMCG कंपनियां पारंपरिक किराना दुकानों से दूरी बना लेंगी? इस वीडियो में जानिए Hershey की नई रणनीति के पीछे की वजह, इससे किराना दुकानदारों, उपभोक्ताओं और पूरे FMCG सेक्टर पर पड़ने वाले संभावित असर के बारे में विस्तार से.
More Videos
