AI Stocks Crash! SK Hynix ने हिलाया South Korea Market | Nvidia पर बड़ा खतरा?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को इस समय दुनिया की सबसे बड़ी टेक क्रांति माना जा रहा है. AI कंपनियां रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं, अरबों डॉलर का निवेश आकर्षित कर रही हैं और उनकी वैल्यूएशन कई दशक पुरानी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ चुकी है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे ग्लोबल बाजार को चौंका दिया. दक्षिण कोरिया की मेमोरी चिप निर्माता SK hynix के शेयरों में इतनी बड़ी गिरावट आई कि बाजार में ट्रेडिंग तक रोकनी पड़ गई. हैरानी की बात यह है कि यही कंपनी NVIDIA जैसी दिग्गज AI कंपनी की सबसे अहम सप्लायर मानी जाती है और हाल तक रिकॉर्ड बिक्री व मुनाफा दर्ज कर रही थी. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि निवेशकों ने अचानक इस कंपनी से दूरी बनाना शुरू कर दी? क्या AI सेक्टर में बुलबुला बनने लगा है, या बाजार किसी नई आशंका को पहले ही भांप चुका है? आज हम इसी सवाल का जवाब तलाशेंगे और समझेंगे कि इसका असर सिर्फ SK hynix पर नहीं, बल्कि NVIDIA, Microsoft, OpenAI, Meta और पूरी AI इंडस्ट्री पर क्यों पड़ सकता है.
More Videos
Vijay Kedia का मल्टीबैगर फार्मूला! ऐसे चुनते हैं बड़े रिटर्न वाले शेयर, 1 स्टॉक ने दिया 100 गुना तक रिटर्न
Robert Kiyosaki की बड़ी वार्निंग! शेयर बाजार में आने वाला है क्रैश? क्यों बजाई खतरे की घंटी
RIL, Groww या Tata Invest, मार्केट के उतार-चढ़ाव में कहां बनेगा पैसा?
