1 अगस्त से हुए ये 4 बड़े बदलाव, ऐसे पड़ेगा आप लोगों की जेब पर असर!

1 अगस्त 2026 से कई वित्तीय और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. डेडलाइन खत्म होने के बाद अब ITR फाइलिंग पर लेट फीस देनी होगी, बैंकों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम संशोधित किए हैं, रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू किया है और CKYC 2.0 को भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है.

क्या-क्या बदल गया? Image Credit: Deepak Sethi/E+/Getty Images/फाइल फोटो

Rule Changes 1st August: रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई बड़े बदलाव आज 1 अगस्त 2026 से लागू हो गए हैं. ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों तक में बदलाव हुआ है, ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होगा. भारतीय रेलवे ने Tatkal Booking सिस्टम में बदलाव किया है, इसके अलावा CKYC 2.0, क्रेडिट कार्ड शुल्क और इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग से जुड़े नए नियम लागू हुए हैं. इन बदलावों को अगर आप नजरअंदाज करते हैं तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, चलिए एक-एक कर आपको बताते हैं कि नए नियम क्या हैं और इनका आपकी जेब पर किस तरह से असर पड़ेगा.

ITR Filing में देरी पर अब पेनाल्टी

नौकरीपेशा लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 थी और ये डेडलाइन खत्म हो गई है. ऐसे में अब जो भी व्यक्ति ITR-1 या फिर ITR 2 फॉर्म के जरिए अपना रिटर्न फाइल करेगा उन्हें लेट फीस चुकानी पड़ेगी. लेट फीस आपकी कुल टैक्सेबल इनकम के आधार पर तय होगा.

क्रेडिट कार्ड के बदल गए नियम

कुछ प्रमुख बैंकों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए हैं जैसे कि अब लेट पेमेंट चार्ज, रिवॉर्ड प्वाइंट्स और प्रोसेसिंग फीस तक के नियम संशोधित किए गए हैं. ऐसे में आप जिस किसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, बैंक की नई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें ताकि क्रेडिट कार्ड का बिल भरते टाइम आप किसी भी तरह के सरप्राइस चार्ज से खुद को बचा सकें.

Tatkal Train Ticket के लिए लागू हुआ नया सिस्टम

अगर आपका अचानक से कहीं ट्रेवल का प्लान बन गया तो अब यात्रियों के लिए रेलवे ने स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर आज (1 अगस्त) से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम शुरू किया है. इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद अब आप लोगों को लंबी कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा, आपको पहले काउंटर से टोकन मिलेगा और टोकन के क्रम के हिसाब से ही टिकट दिया जाएगा. रेलवे के इस कदम से बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तुलना ज्यादा व्यवस्थित होगी.

CKYC 2.0 लागू

CKYC 2.0 को आज 1 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है. इससे आपको बीमा कंपनी या फिर बैंक में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी. नया सिस्टम वेरिफिकेशन को सुरक्षित, तेज और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder: लगातार दूसरे महीने घटे कमर्शियल सिलेंडर के दाम, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत!