बैंक जाने से पहले देख लें सितंबर की छुट्टियों की लिस्ट! 14 दिन बंद रहेंगी शाखाएं, जानें कब-कहां

सितंबर 2026 में RBI के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. इनमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, कर्मा पूजा और दूसरे स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं. हालांकि, ज्यादातर त्योहारों की छुट्टी कुछ खास शहरों तक सीमित है. बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद UPI, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और RTGS जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बैंक हॉलिडे Image Credit: tv9

September Bank Holidays 2026: सितंबर 2026 में बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टियों की लंबी लिस्ट है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, पूरे महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी. कई छुट्टियां सिर्फ कुछ राज्यों या शहरों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के कारण रहेंगी.

इसलिए अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है तो तारीख के साथ अपने शहर की छुट्टी भी जरूर चेक कर लें. बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी कई सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

4 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी

4 सितंबर को जन्माष्टमी यानी कृष्ण जयंती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहे.

6 सितंबर को पूरे देश में बैंक बंद

6 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

11 सितंबर को जयपुर में बैंक बंद

11 सितंबर को जयपुर में Municipal Corporation Elections के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

12 सितंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी

12 सितंबर को Guwahati में Tirubhav Tithi of Srimanta Sankardeva के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन महीने का दूसरा शनिवार भी है, इसलिए देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

13 सितंबर को रविवार की छुट्टी

13 सितंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक लाइन बंद.

15 सितंबर को कुछ शहरों में बैंक बंद

15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक लाइन बंद हो गई।

20 सितंबर को रविवार की छुट्टी

20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

21 सितंबर को इन शहरों में छुट्टी

21 सितंबर को Guwahati, Kochi और Thiruvananthapuram में Janmotsav of Srimanta Sankardeva और Sree Narayana Guru Samadhi के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

22 सितंबर को रांची में बैंक बंद

22 सितंबर को रांची में Karma Puja के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में छुट्टी

23 सितंबर को Jammu और Srinagar में Maharaja Hari Singh Ji के जन्मदिन के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

25 सितंबर को Gangtok में बैंक बंद

25 सितंबर को Gangtok में Indrajatra के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

26 सितंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

27 सितंबर को रविवार की छुट्टी

27 सितंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी ये सेवाएं

बैंक की ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी. ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पेमेंट, फंड ट्रांसफर और दूसरे डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं. ATM से भी आमतौर पर कैश निकालने और उपलब्ध दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा RBI के मुताबिक RTGS सिस्टम 24x7x365 उपलब्ध है, यानी बैंक की छुट्टी वाले दिन भी इसके जरिए इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- NCLT से सुभाष चंद्रा को झटका, ₹6.25 करोड़ के रीपेमेंट प्लान के मंजूरी वाले आदेश पर रोक; सभी पक्षों को नोटिस जारी