पीयूष बंसल से लेकर नमिता तक… Shark Tank जजों की कंपनियों में कितना दम! जानें ‘शार्क’ खुद कितना कमा रहे?
Shark Tank India के जज सिर्फ निवेश ही नहीं करते, बल्कि खुद भी बड़ी कंपनियों को चला रहे हैं. इन जजों की कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी होता है कि उनका बिजनेस कैसा प्रदर्शन कर रहा है. हाल ही में FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें तीन बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन चर्चा में है.
Shark Tank India Judge: टीवी शो Shark Tank India के जज सिर्फ निवेश ही नहीं करते, बल्कि खुद भी बड़ी कंपनियों को चला रहे हैं. इन जजों की कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी होता है कि उनका बिजनेस कैसा प्रदर्शन कर रहा है. हाल ही में FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें तीन बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन चर्चा में है.
ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं, जैसे आईवियर, फार्मा और ब्यूटी प्रोडक्ट्स. इन कंपनियों में Lenskart, Emcure Pharmaceuticals और Honasa Consumer शामिल हैं. इन सभी कंपनियों में जजों की अहम भूमिका है. इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि इन कंपनियों की कमाई, मुनाफा और ग्रोथ कैसी रही और क्या ये निवेश के लिहाज से मजबूत नजर आती हैं.
Lenskart
Lenskart एक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चश्मा बेचने वाली कंपनी है. इसके को-फाउंडर और CEO पियूष बंसल हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 93,257 करोड़ रुपये है. शेयर 537.55 रुपये पर बंद हुआ और 5 प्रतिशत की तेजी दिखी. Q3 FY26 में कंपनी की आय 38 प्रतिशत बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBIDT 121 प्रतिशत बढ़कर 462 करोड़ रुपये पहुंच गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी का मुनाफा 1.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया. यानी 7,000 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त.
Emcure Pharmaceuticals
Emcure Pharmaceuticals एक बड़ी फार्मा कंपनी है, जिसकी Executive Director नमिता थापर हैं. कंपनी का मार्केट कैप 27,574 करोड़ रुपये है और शेयर 1,454.55 रुपये पर बंद हुआ. Q3 FY26 में कंपनी की आय 20 प्रतिशत बढ़कर 2,363 करोड़ रुपये हो गई. EBIDT 39 प्रतिशत बढ़कर 493 करोड़ रुपये पहुंचा. कंपनी का मुनाफा भी 67 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये हो गया. यह कंपनी स्थिर और मजबूत ग्रोथ दिखा रही है.
Honasa Consumer
Honasa Consumer ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है, जिसके CEO वरुण अलघ हैं. यह Mamaearth जैसे ब्रांड चलाती है.
कंपनी का मार्केट कैप 9,861 करोड़ रुपये है. शेयर 303.10 रुपये पर बंद हुआ और 1.35 प्रतिशत गिरावट रही. Q3 FY26 में कंपनी की आय 16 प्रतिशत बढ़कर 587 करोड़ रुपये हो गई. EBIDT में 180 प्रतिशत की बड़ी बढ़त हुई. मुनाफा 24.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.1 करोड़ रुपये हो गया. यानी 109 प्रतिशत की ग्रोथ.
इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.