Byju के फाउंडर Raveendran को 6 महीने की जेल, सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या है पूरा मामला
एडटेक कंपनी Byju's के संस्थापक Byju Raveendran की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सिंगापुर की अदालत ने कोर्ट की अवमानना मामले में उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने कहा कि रविंद्रन ने अपनी संपत्तियों से जुड़े कई आदेशों का पालन नहीं किया. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कंपनी पहले से आर्थिक और कानूनी संकट से जूझ रही है.

Byju Raveendran 6 Months Jail: एडटेक कंपनी Byju के संस्थापक Byju Raveendran की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सिंगापुर की एक अदालत ने कोर्ट की अवमानना यानी Contempt of Court के मामले में उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने कहा कि रविंद्रन ने अप्रैल 2024 से जुड़े कई कोर्ट आदेशों का कई बार पालन नहीं किया. इसके साथ ही उन्हें अधिकारियों के सामने सरेंडर करने और 70,500 डॉलर चुकाने का भी आदेश दिया गया है.
कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर कोर्ट ने पाया कि बायजू रविंद्रन ने अपनी संपत्तियों से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज अदालत में पेश नहीं किए. अदालत ने उन्हें Beeaar Investco Pte नाम की कंपनी में अपनी कानूनी हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज जमा करने का भी निर्देश दिया है.
विदेशी निवेशकों से बढ़ा विवाद
बायजू रविंद्रन पहले से ही कई देशों में विदेशी निवेशकों के दावों का सामना कर रहे हैं. अमेरिका में भी कंपनी पर 1.2 बिलियन डॉलर के लोन से जुड़े विवाद चल रहे हैं. वहां के लेंडर्स अपने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि निवेशकों और कर्ज देने वालों दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
कभी स्टार्टअप दुनिया के बड़े सितारे थे बायजू
Byju’s को खड़ा करने वाले बायजू रविंद्रन कभी भारत के सबसे सफल स्टार्टअप उद्यमियों में गिने जाते थे. उनकी कंपनी ने वैश्विक निवेशकों से भारी निवेश जुटाया था और वे अरबपति बन गए थे. लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी आर्थिक संकट, कर्मचारियों की छंटनी और कानूनी विवादों में फंसी हुई है. अब सिंगापुर कोर्ट का यह फैसला उनके लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम