SIP करें या रुकें? क्रूड और मार्केट पर A. Balasubramanian का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

जियोपॉलिटिकल टेंशन ने इन दिनों निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर सीधे उनके पोर्टफोलियो पर दिख रहा है. इसी चिंता को समझने के लिए मनी9 ने ऐसे अनुभवी विशेषज्ञ से, जिन्हें बाजार का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है. उनसे बातचीत की है. जिन्होंने बाजार के हर उतार-चढ़ाव, बड़े करेक्शन और तेजी के दौर को करीब से देखा है. एबीएसएल म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ए. Balasubramanian का कहना है कि बाजार को टाइम करना मुश्किल है, इसलिए निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए और लंबे समय तक निवेश बनाए रखना चाहिए.

जियोपॉलिटिकल रिस्क हमेशा से निवेश का हिस्सा रहा है, लेकिन हाल के युद्ध और तेल कीमतों में उछाल ने अनिश्चितता बढ़ाई है. पहले वैश्विक स्तर पर सहयोग ज्यादा था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. ऐसे समय में घबराने की बजाय समझदारी से फैसले लेना और लंबी अवधि की रणनीति अपनाना ही बेहतर विकल्प है.

Short Videos