पश्चिम एशिया संकट का असर, 34 साल बाद इस एयरलाइन ने बंद किया कारोबार, फ्यूल क्राइसिस बना काल
अमेरिका की मशहूर लो-कॉस्ट एयरलाइन Spirit Airlines ने 34 साल बाद अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अचानक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया है. हालात इतने खराब हो गए कि उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ा.

Spirit Airlines Shutdown: एविएशन सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका की मशहूर लो-कॉस्ट एयरलाइन Spirit Airlines ने 34 साल बाद अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अचानक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया है. पिछले कुछ समय से कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही थी.
हालात इतने खराब हो गए कि उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ा. खास बात यह है कि कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और एयरलाइन इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ता जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कर रखे थे, उनका क्या होगा. कंपनी ने इस पर भी साफ जवाब दिया है.
क्यों बंद हुई Spirit Airlines
Spirit Airlines ने बताया कि हाल के दिनों में ईंधन की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ गईं. इससे कंपनी का खर्च काफी बढ़ गया.
कंपनी पहले से ही आर्थिक परेशानी में थी. सरकार से मदद की उम्मीद भी पूरी नहीं हुई. इन कारणों से कंपनी के पास ऑपरेशन बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.
सभी फ्लाइट्स रद्द
कंपनी ने तुरंत प्रभाव से अपनी सभी उड़ानें बंद कर दी हैं. अब कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी. कस्टमर सर्विस भी बंद कर दी गई है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. Spirit Airlines ने कहा है कि यात्रियों को उनका पैसा वापस मिलेगा. जिन लोगों ने कार्ड से टिकट खरीदा है, उन्हें ऑटोमैटिक रिफंड मिलेगा. पैसा उसी तरीके से वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था. हालांकि कंपनी दूसरी एयरलाइन में टिकट बुक कराने में मदद नहीं करेगी.
CEO ने क्या कहा
कंपनी के CEO ने कहा कि ईंधन की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने हालात और खराब कर दिए. कंपनी को चलाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत थी. लेकिन इतना फंड जुटाना संभव नहीं था. इसलिए कंपनी को बंद करने का फैसला लेना पड़ा.
अन्य एयरलाइंस ने क्या कदम उठाए
Spirit के बंद होने के बाद दूसरी एयरलाइंस आगे आई हैं. American Airlines ने राहत किराए देने की बात कही है. United Airlines भी सस्ते टिकट ऑफर कर रही है. ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो. Spirit Airlines का बंद होना एविएशन इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है. बढ़ती लागत और आर्थिक दबाव ने एक बड़ी एयरलाइन को खत्म कर दिया. यात्रियों को राहत जरूर मिली है कि उनका पैसा वापस मिलेगा, लेकिन अचानक फ्लाइट बंद होने से परेशानी बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब