टॉप परफॉर्मर्स पर मेहरबान TCS, कर्मचारियों को मिला 10 फीसदी तक इंक्रीमेंट; कंपनी ने लागू किया नया सैलरी स्ट्रक्चर

TCS ने भारत में कर्मचारियों के लिए औसतन 6 से 8 फीसदी वेतन बढ़ोतरी लागू की है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी मिली है. कंपनी ने नए लेबर लॉ के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया है.

TCS ने कर्मचारियों के लिए औसतन 6 से 8 फीसदी वेतन बढ़ोतरी लागू की है. Image Credit: @Canva/Money9live

Tata Consultancy Services ने भारत में अपने कर्मचारियों के लिए सालाना सैलरी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. कंपनी ने कर्मचारियों को औसतन 6 से 8 फीसदी तक सैलरी बढ़ोतरी दी है. वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी मिली है. पिछले साल आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सैलरी बढ़ोतरी में देरी हुई थी, लेकिन इस बार कंपनी ने अप्रैल से ही बढ़ा हुआ सैलरी लागू करने का फैसला किया. TCS का यह कदम IT सेक्टर के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है. कंपनी ने साथ ही नए लेबर कानूनों के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किए हैं.

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ज्यादा फायदा

TCS में सबसे बेहतर कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा मिला है. शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 10 फीसदी से ज्यादा सैलरी बढ़ोतरी दी गई है .कंपनी कर्मचारियों को अलग- अलग कैटेगरी में बांटती है. प्रदर्शन के आधार पर सैलरी बढ़ोतरी तय की जाती है इससे कर्मचारियों को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है.

पिछले साल कैसे था हाल

पिछले साल वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण TCS ने सैलरी बढ़ोतरी प्रक्रिया में देरी की थी. उस समय बढ़ा हुआ सैलरी सितंबर तक टाल दिया गया था. हालांकि इस साल कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि अप्रैल से नया सैलरी लागू कर दिया जाएगा, इससे कर्मचारियों को समय पर सैलरी बढ़ोतरी का फायदा मिला है.

नए लेबर ला के अनुसार बदला सैलरी स्ट्रक्चर

कंपनी ने कहा है कि भारत में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर को नए लेबर लॉ के मुताबिक तैयार किया गया है. नए सैलरी स्ट्रक्चर का मकसद नियमों का पालन करना. सभी कर्मचारियों के लिए समान सैलरी सिस्टम बनाना और कर्मचारियों की हाथ में मिलने वाली सैलरी को सुरक्षित रखना है साथ ही कर बचत के लिए भी कुछ सुविधाएं दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी के भाव में मामूली इजाफा; जानें- 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

इन कर्मचारियों को भी मिला फायदा

सबसे कम रेटिंग पाने वाले कर्मचारियों को भी 2 से 3 फीसदी तक सैलरी बढ़ोतरी मिली है. वहीं विदेशों में काम कर रहे कर्मचारियों को 2 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी दी गई है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि जूनियर और मिड लेवल के कर्मचारियों के लिए कुल सैलरी बढ़ोतरी 5 से 8 फीसदी के बीच रही है.

Loading...
Unable to load recommendations.