खत्म होने जा रही Adani Group की 3 कंपनियां, जानें Shareholders पर क्या पड़ेगा असर?
क्लीन एनर्जी सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अदाणी ग्रुप एक बड़ा कॉरपोरेट पुनर्गठन करने जा रहा है. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की अहमदाबाद बेंच से ‘कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ के लिए मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के बाद अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों के ढांचे में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है. इस योजना में अदाणी ग्रुप की कुल पाँच कंपनियां शामिल हैं, जिनके जरिए ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को एक ही फोकस्ड लीडरशिप के तहत लाने की रणनीति बनाई गई है. इसका मकसद ऑपरेशन्स को ज्यादा सुव्यवस्थित करना, कार्यक्षमता बढ़ाना और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ उससे जुड़े डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए एक मजबूत और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार करना है.
इस पुनर्गठन के तहत कुछ कंपनियों का विलय या ढांचा बदला जा सकता है, जिससे ग्रुप का ग्रीन एनर्जी कारोबार अधिक संगठित और फोकस्ड हो सके. हालांकि शेयरहोल्डर्स के लिए इसका असर कंपनी की नई संरचना और भविष्य की रणनीति पर निर्भर करेगा.