BSNL और MTNL की खुल जाएगी किस्‍मत अगर सरकारी दफ्तरों ने सुन ली ये बात! टेंशन में आ जाएंगे Jio, Airtel

दूरसंचार विभाग (DoT) ने डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए राज्य सरकारों से सरकारी दूरसंचार ऑपरेटरों BSNL और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की दूरसंचार सेवाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. विभाग के इस आग्रह का प्राइवेट टेलकॉम कंपनियों के मुनाफे पर गहरा असर पड़ने वाला है. दो तिमाही से लाभ में चल रहे BSNL के लिए यह फायदेमंद होगा और jio, airtel जैसी निजी कंपनियों के लिए यह चिंता का कारण बन सकता है.

BSNL की फिर सकती है किस्मत Image Credit: Money9

सरकारी दूरसंचार कंपनी ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ (BSNL) को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपील की है. DoT ने डेटा सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे सरकारी दूरसंचार ऑपरेटर BSNL और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की दूरसंचार सेवाओं को प्राथमिकता दें. टेलीकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियों पर इस आग्रह का क्या असर होगा, और क्या इससे BSNL को गति मिलेगी?

दूरसंचार विभाग की अपील?

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल 2025 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया. इस पत्र में दूरसंचार विभाग (DoT) के सचिव नीरज मित्तल ने सरकार के 2019 के कैबिनेट फैसलों की ओर राज्य सरकारों का ध्यान आकर्षित किया है. उन निर्णयों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा इस प्रकार के उपयोग को अनिवार्य करने का प्रावधान किया गया था. साथ ही, राज्य सरकारों के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया था कि वे भी इसका समुचित रूप से उपयोग सुनिश्चित करें.

प्राइवेट प्लेयर पर क्या होगा असर?

दूरसंचार विभाग के इस कदम से निजी क्षेत्र की कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ेगा. उद्योग के अधिकारियों के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया कि अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के बीच इस सेक्टर के 2.23 लाख करोड़ रुपये एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में से 92 प्रतिशत हिस्से का नियंत्रण निजी कंपनियों के पास था. उन्हें इससे सालाना हजारों करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है. साथ ही, कम मार्जिन वाले छोटे इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

Q3FY25 में 262 करोड़ रहा BSNL का मुनाफा

BSNL ने वित्त वर्ष 2024‑25 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. यह वित्त वर्ष 2007‑08 के बाद उसकी पहली तिमाही में हुई लाभ में दर्ज की गई कमाई है. साल 2019 से अब तक कंपनी ने 4G रोलआउट और ऑप्टिकल फाइबर बुनियादी ढांचे के विकास में 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है.

BSNL को होगा लाभ

पिछले दो तिमाही से सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL लाभ में है. अब दूरसंचार विभाग के इस कदम से कंपनी को और गति मिल सकती है. प्राइवेट प्लेयर की हिस्सेदारी घटने से BSNL का लाभ बढ़ेगा. अभी प्राइवेट प्लेयर की हिस्सेदारी लगभग 92 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: अडाणी के विझिनजाम बंदरगाह ने बनाया रिकॉर्ड, पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक कंटेनर

Latest Stories

ईरान यु्द्ध से इन 10 भारतीयों के बिजनेस पर संकट, कहलाते हैं UAE के सबसे अमीर इंडियन, दुबई से लेकर अबू धाबी तक है जलवा

ईरान ने बंद कर दिया होर्मुज स्ट्रेट, खाड़ी देशों के पास अब केवल 25 दिन; तेल की कीमतों का टूट जाएगा 17 साल का रिकॉर्ड!

कितनी मजबूत है बुर्ज खलीफा, हर रोज इतनी कमाई, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हुआ हाल तो लगेगा अरबों का झटका

अगर दुबई पर हुआ बड़ा हमला तो क्या होगा? हर दिन इतने हजार करोड़ का नुकसान, हर मिनट दिखेगी ग्लोबल तबाही

Gold-Silver Price Today 03-03-2026: मिडिल-ईस्‍ट टेंशन के बीच चमका सोना, 5300 डॉलर के पार, चांदी भी 2% उछली

होर्मुज संकट से पेट्रोल-डीजल निर्यात और LPG सप्‍लाई की बढ़ी टेंशन, रूस से तेल आयात बढ़ाने की तैयारी में सरकार