इन 3 शेयरों में मिल सकता है कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
अगर आप निवेश के लिए अच्छे शेयर की तलाश कर रहे हैं, तो Choice Broking के वीपी कारोबार के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Jindal Steel, Motherson और HAL शामिल हैं. इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप मजबूत नजर आ रहा है और इनमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है
Stock Recommendation: अगर आप शॉर्ट टर्म में निवेश के लिए अच्छे शेयर तलाश रहे हैं, तो Choice Broking के वीपी-रिसर्च सचिन गुप्ता ने कारोबार के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Jindal Steel, Motherson और HAL शामिल हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप मजबूत नजर आ रहा है और इनमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है.
Jindal Steel में खरीदारी की सलाह
Choice Broking ने Jindal Steel को 1065 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 1030 रुपये का स्टॉप लॉस और 1140 रुपये का टारगेट दिया गया है. उनके मुताबिक, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद शेयर में तेजी के शुरुआती संकेत मिले हैं. शेयर अपने 20 दिन EMA के ऊपर बंद हुआ है, जो शॉर्ट टर्म में मजबूती का संकेत देता है. शेयर 20 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर बंद हुआ है, जो शॉर्ट टर्म में मजबूती का संकेत देता है. वहीं ऑन बैलेंस वाल्यूम (OBV) इंडिकेटर में भी बढ़त दर्ज की गई है, जिससे शेयर में लगातार खरीदारी का संकेत मिल रहा है.
Motherson पर भी बुलिश नजरिया
Choice Broking ने Motherson में 149 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 143 रुपये का स्टॉप लॉस और 158 रुपये का टारगेट रखा है. ब्रोकरेज के अनुसार, डेली चार्ट पर शेयर लगातार Higher High और Higher Low बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत है. शेयर अपने लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. 141 से 146 रुपये के दायरे में कुछ समय तक कंसोलिडेशन के बाद शेयर ने दोबारा तेजी पकड़ ली है. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 61.36 पर है, जो 50 के लेवल से ऊपर होने के कारण मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है. हालिया तेजी के दौरान वॉल्यूम में भी मजबूती देखने को मिली है, जिससे शेयर में खरीदारी का रुझान बना हुआ है.
HAL में भी तेजी की उम्मीद
Choice Broking ने HAL में 4619 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 4500 रुपये का स्टॉप लॉस और 4860 रुपये का टारगेट किया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर ने 4535 रुपये के अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार कर लिया है, जिससे डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश सेटअप बनता दिख रहा है. शेयर लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बना रहा है. वहीं Ascending Triangle पैटर्न का ब्रेकआउट भी शेयर में आगे तेजी की संभावना को मजबूत करता है.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट हुआ शेयर बाजार, निवेशकों की हुई चाँदी, 6 घंटे में हुआ 5 लाख करोड़ का फायदा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रॉकेट हुआ शेयर बाजार, निवेशकों की हुई चाँदी, 6 घंटे में हुआ 5 लाख करोड़ का फायदा
Shriram Finance पर Elara Capital बुलिश, Q1 नतीजों के बाद दिया 1,300 रुपये का टारगेट; जानिए क्या है वजह
Deepfake मामले में Nitin Gadkari की बड़ी कानूनी कार्रवाई, Meta और X समेत कई प्लेटफॉर्म पर करेंगे मुकदमा
