1 हफ्ते में ₹13169 सस्ती हुई चांदी, सोना ₹1860 लुढ़का; 24-22-18 कैरेट गोल्ड के रेट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोना ₹1,860 प्रति किलो सस्ता होकर ₹1,53,050 पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹13,169 घटकर ₹2,46,070 प्रति किलो हो गई. अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला, जिससे बाजार में हलचल बढ़ी है.

Gold-Silver Price in a Week Image Credit: Canva/ Money9

Gold-Silver Price in a Week: बीते दिनों देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है. अलग-अलग शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के दामों में मामूली अंतर दर्ज किया गया, वहीं ग्राम के हिसाब से कीमतों में भी उतार-चढ़ाव नजर आया. खासतौर पर पिछले एक हफ्ते में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट ने बाजार का ध्यान खींचा है. सोना जहां ₹1,860 प्रति किलो सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में ₹13,169 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस बदलाव का असर निवेशकों और ग्राहकों दोनों पर पड़ा है.

एक हफ्ते में सोना ₹1860 सस्ता  (Gold-Silver Price in Hindi)

बीते एक हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 19 अप्रैल को 24 कैरेट के एक किलो सोने की कीमत 1,54,910 रुपये रही, जिसमें 1,860 रुपये की गिरावट आई है. 24 अप्रैल को सोना 1,860 रुपये सस्ता होकर 1,53,050 रुपये प्रति किलो हो गया.

Source – Bullions

₹13,169 रुपये सस्ती हुई चांदी

बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 19 अप्रैल को 999 शुद्ध एक किलो चांदी की कीमत 2,59,230 रुपये रही. 24 अप्रैल को चांदी 13,169 रुपये सस्ती होकर 2,46,070 रुपये प्रति किलो हो गया. यानी बीते एक हफ्ते में चांदी 13,169 रुपये सस्ती हुई.

यह भी पढ़ें: सोना ₹300 और चांदी ₹2700 टूटी, US-Iran टेंशन से दबाव में बाजार; अब केवल इस मीटिंग पर टिकी नजर

आपके शहर में सोने का भाव

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,491₹14,200₹11,850
मुंबई₹15,404₹14,120₹11,553
दिल्ली₹15,419₹14,135₹11,568
कोलकाता₹15,404₹14,120₹11,553
बैंगलोर₹15,404₹14,120₹11,553
हैदराबाद₹15,404₹14,120₹11,553
केरल₹15,404₹14,120₹11,553
पुणे₹15,404₹14,120₹11,553
वडोदरा₹15,409₹14,125₹11,558
अहमदाबाद₹15,409₹14,125₹11,558
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी की कीमत (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट