YouTube से कमाई होगी मुश्किल! 2027 में बदलने वाले हैं Monetisation Rules
YouTube ने 2027 से नए Creators के लिए Monetisation के नियम कड़े करने का ऐलान किया है. अब 1,000 Subscribers के साथ 8,000 Watch Hours या 2 करोड़ Shorts Views की जरूरत होगी. इससे भारत की Creator Economy में बड़ा बदलाव आ सकता है.

YouTube से कमाई करने वाले या इस प्लेटफॉर्म पर करियर बनाने की तैयारी कर रहे क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. YouTube ने Partner Programme यानी YPP के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होंगे. इसके बाद नए क्रिएटर्स के लिए YouTube से विज्ञापन और दूसरे YPP रेवेन्यू पाने की राह पहले के मुकाबले कठिन होगी.
1000 सब्सक्राइबर के साथ अब ज्यादा मेहनत
नए नियमों के तहत YPP के फुल रेवेन्यू शेयरिंग लेवल के लिए नए आवेदकों को 1,000 सब्सक्राइबर के साथ पिछले 365 दिनों में 8,000 क्वालिफाइड वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे. दूसरा रास्ता Shorts का है, जिसमें पिछले 90 दिनों में 2 करोड़ क्वालिफाइड Shorts व्यूज हासिल करने होंगे. यानी सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाना काफी नहीं होगा, बल्कि कंटेंट की वास्तविक पहुंच और लोगों के देखने का समय भी महत्वपूर्ण होगा.
इसका असर भारतीय क्रिएटर्स पर कैसे पड़ेगा?
Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की creator economy में इसका असर सिर्फ YouTube की विज्ञापन कमाई तक सीमित नहीं रहेगा. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि क्रिएटर्स को अब YouTube को सिर्फ साइड इनकम के तौर पर देखने के बजाय ज्यादा गंभीरता से लेना होगा.
नए नियमों से ओरिजिनल कंटेंट, लॉन्ग-फॉर्म वीडियो और ऑडियंस एंगेजमेंट पर ज्यादा ध्यान बढ़ सकता है. खासतौर पर ऐसे क्रिएटर्स के लिए लगातार अच्छी और उपयोगी सामग्री तैयार करना जरूरी होगा, जो लंबे समय तक अपना चैनल चलाना चाहते हैं.
सिर्फ YouTube की कमाई पर निर्भर रहना जरूरी नहीं
Creator economy में कमाई का एक बड़ा हिस्सा YPP के बाहर से भी आता है. इसमें ब्रांड स्पॉन्सरशिप, पेड इंटीग्रेशन, एफिलिएट मार्केटिंग, मर्चेंडाइज, डिजिटल प्रोडक्ट और दूसरी सेवाएं शामिल हैं. ET के मुताबिक, इंडस्ट्री अनुमानों में नॉन-YPP कमाई क्रिएटर्स की कुल आय का करीब 65-85% हिस्सा हो सकती है.
इसका मतलब है कि किसी क्रिएटर के लिए YouTube पर ज्यादा व्यूज हासिल करना ही कमाई का एकमात्र रास्ता नहीं होगा. किसी खास विषय पर मजबूत और भरोसेमंद ऑडियंस बनाने वाले क्रिएटर्स को ब्रांड डील्स से भी कमाई के मौके मिल सकते हैं.
AI और कॉपी कंटेंट पर भी नजर
YouTube के नए बदलावों का एक मकसद दोहराव वाले और बड़े पैमाने पर बनाए जाने वाले कंटेंट को कम करना भी है. ऐसे समय में जब AI की मदद से बड़ी संख्या में वीडियो बनाए जा रहे हैं, क्रिएटर्स के लिए अपनी अलग पहचान और मौलिक कंटेंट तैयार करना ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है.
YouTube के मुताबिक, YPP में शामिल होने के लिए सिर्फ तय आंकड़े पूरे करना ही पर्याप्त नहीं है. चैनल की समीक्षा की जाती है और उसे monetisation policies का पालन भी करना होता है.
2027 में Creator Economy का फोकस बदलेगा
नए नियमों के बाद YouTube पर सिर्फ वायरल होने के बजाय लॉयल ऑडियंस, ओरिजिनल कंटेंट और लंबे समय तक टिकने वाले चैनल पर जोर बढ़ सकता है. भारतीय क्रिएटर्स के लिए यह बदलाव कंटेंट बनाने के तरीके और कमाई के मॉडल, दोनों को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें- Warren Buffett ने छोड़ी Berkshire Hathaway की कमान, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी