Pension पर आ गई बड़ी रिपोर्ट| UPS पर सरकार का बोझ बढ़ा, फिर भी NPS से कर्मचारी क्यों नहीं हुए दूर?
सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर OPS, NPS और UPS में क्या फर्क है, इसे लेकर IIM Indore की एक स्टडी सामने आई है. इस स्टडी में तीनों पेंशन सिस्टम में रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन, कर्मचारी का योगदान और सरकार की देनदारी की तुलना की गई है. स्टडी के मुताबिक OPS में 50 फीसदी पेंशन का बेंचमार्क है, जबकि NPS में कर्मचारी 10 फीसदी और सरकार 14 फीसदी योगदान करती है. UPS में कुल योगदान 28.5 फीसदी और 50 फीसदी पेंशन की गारंटी का प्रावधान बताया गया है. स्टडी में यह भी देखा गया है कि कर्मचारी की सरकारी नौकरी में एंट्री की उम्र और रिटायरमेंट की उम्र से पेंशन पर क्या असर पड़ता है.
More Videos
