क्रेडिट कार्ड से ज्यादा हो गया खर्च तो घबराएं नहीं, तुरंत नहीं बिगड़ता CIBIL स्कोर; ये है 30% नियम की पूरी सच्चाई

अगर आपने किसी एक महीने में क्रेडिट कार्ड लिमिट का 90 फीसदी इस्तेमाल किया है तो जरूरी नहीं कि CIBIL स्कोर तुरंत खराब हो जाए. समस्या तब बढ़ती है जब लगातार कार्ड की लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल किया जाए और बकाया रकम बनी रहे. आमतौर पर 30 फीसदी से कम क्रेडिट यूज रखने की सलाह दी जाती है.

लगातार ज्यादा Credit Utilization रखने पर क्रेडिट प्रोफाइल पर असर पड़ सकता है. Image Credit: money9live

Highlights

  • एक बार क्रेडिट कार्ड लिमिट का 90 फीसदी इस्तेमाल करने से CIBIL स्कोर तुरंत खराब होना जरूरी नहीं.
  • लगातार ज्यादा Credit Utilization रखने पर क्रेडिट प्रोफाइल पर असर पड़ सकता है.
  • आमतौर पर क्रेडिट कार्ड लिमिट का 30 फीसदी से कम इस्तेमाल रखने की सलाह दी जाती है.

अगर आपने किसी एक महीने में अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 90 फीसदी इस्तेमाल कर लिया है तो जरूरी नहीं कि आपका CIBIL स्कोर तुरंत खराब हो जाएगा. उदाहरण के लिए अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है और आपने 90000 रुपये खर्च कर दिए हैं तो आपका क्रेडिट यूज 90 फीसदी माना जाएगा. एक बार ज्यादा खर्च करना और लगातार ज्यादा क्रेडिट इस्तेमाल करना अलग-अलग स्थिति है. एक्सपर्ट के मुताबिक असली चिंता तब शुरू होती है जब लंबे समय तक कार्ड की लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल होता रहे. इसके अलावा समय पर बिल का पेमेंट करना भी काफी जरूरी है.

90% इस्तेमाल करने का क्या मतलब

क्रेडिट कार्ड लिमिट का इस्तेमाल क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन रेशियो से समझा जाता है. अगर कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है और आपने 90000 रुपये खर्च किए हैं तो आपका यूज 90 फीसदी होगा. आमतौर पर 30 फीसदी से कम क्रेडिट यूज रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि इसे कोई सख्त नियम नहीं माना जाना चाहिए. किसी व्यक्ति की इनकम, कुल कर्ज और पेमेंट का रिकॉर्ड भी उसकी क्रेडिट प्रोफाइल को प्रभावित करता है.

क्या CIBIL स्कोर बिगडे़गा

एक महीने में ज्यादा खर्च कर देना अपने आप में बड़ा खतरा नहीं है, खासकर अगर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुका दिया जाए. जानकारों के मुताबिक एक बार कार्ड लिमिट का 90 फीसदी इस्तेमाल करना समस्या नहीं है. परेशानी तब बढ़ती है जब यह स्थिति बार-बार होने लगे और व्यक्ति लगातार अपनी क्रेडिट लिमिट के करीब खर्च करता रहे. लगातार ज्यादा यूज से लोन लेने के समय आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर असर पड़ सकता है.

कब बन सकती है दिक्कत

अगर कोई व्यक्ति हर महीने अपनी क्रेडिट लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल करता है तो लेंडर इसे ज्यादा कर्ज पर निर्भरता के संकेत के तौर पर देख सकते हैं. खासकर तब जब कार्ड का बकाया लगातार बना रहे. ज्यादा यूज से क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है और लोन आवेदन के समय मंजूरी तथा ब्याज दर पर भी प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए सिर्फ एक महीने का खर्च नहीं बल्कि लंबे समय का पैटर्न भी महत्वपूर्ण है.

30 फीसदी से ज्यादा खर्च

क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी से कम इस्तेमाल करने की सलाह आम है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 30 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल करते ही CIBIL स्कोर खराब हो जाएगा. उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति की आय 2 लाख रुपये महीने है और उसके पास 10 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट है तो 3 लाख रुपये का इस्तेमाल 30 फीसदी होगा. ऐसे मामले में केवल फीसदी देखकर व्यक्ति की पूरी वित्तीय स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. आय और कुल कर्ज भी महत्वपूर्ण हैं.

समस्या 90 फीसदी नहीं बल्कि उसका पैटर्न

अगर आपने किसी खास महीने में अचानक ज्यादा खर्च किया और पूरा बिल समय पर चुका दिया तो सिर्फ इस वजह से घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर हर महीने कार्ड लिमिट का 80 से 90 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है और बकाया भी बना रहता है तो यह आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के लिए ज्यादा चिंता की बात हो सकती है. इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपनी इनकम और पेमेंट क्षमता के हिसाब से करना बेहतर है. समय पर पेमेंट और कम बकाया बनाए रखना क्रेडिट प्रोफाइल के लिए महत्वपूर्ण है.