दिल्ली-UP में मौसम फिर पलटेगा! अगले 48 घंटे में बारिश के साथ ठंड की होगी वापसी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं. इससे उत्तर भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी. Image Credit: @tv9

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में मौसम बदला-बदला सा रह सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 फरवरी को यूपी-दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली-यूपी-पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहेगा. हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बदलते मौसम से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे और कुछ जगहों पर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. आने वाले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर हल्की गिरावट संभव है. अधिकतम तापमान की बात करें तो फिलहाल इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसका असर मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा सकता है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली और यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

कोहरे और उमस का अपडेट

पिछले 24 घंटों में ओडिशा के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया, हालांकि दिल्ली-यूपी में फिलहाल घने कोहरे की चेतावनी नहीं है. वहीं तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की गई है, लेकिन इसका सीधा असर उत्तर भारत पर नहीं पड़ेगा.

Latest Stories

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला, कौन खेलेगा और कौन होगा बाहर; जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?

IND vs PAK: T20 WC में भारत-पाक की टक्कर, मौसम डाल सकता है खलल; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

1,2 नहीं…पूरे 10 विकेट से जब पाक ने भारत को हराया, दुबई की वो काली रात, जब Ro-Ko के रहते टीम को मिली थी हार

T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन

15 से 18 फरवरी के बीच पंजाब, यूपी समेत इन इलाकों में होगी बारिश, दिल्ली में 27 डिग्री तक चढ़ेगा पारा