रुस, मैक्सिको और जापान की जनसंख्या से भी ज्‍यादा हो गई भारत में डीमैट अकाउंट की संख्‍या

भारत में डीमैट अकाउंट की संख्या अब 17 करोड़ के पार जा पहुंची है. देश में अब कुल डीमैट अकाउंट की संख्या रुस, मैक्सिको, जापान और इथियोपिया से ज्यादा है. वहीं बांग्लादेश की आबादी के करीब है.

एल्सिड इन्वेस्टमेंट की तरह इस कंपनी के शेयर ने दिया 65000% का रिटर्न, 5 साल में हजार के बना दिए करोड़ Image Credit: freepik

भारत में लगातार डीमैट अकाउंट की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है. इसी के क्रम में अब यह संख्या 17 करोड़ के पार जा पहुंची है. इसमें एक बात दिलचस्प है कि ये संख्या कई देश जैसे रुस, मैक्सिको और जापान से कहीं अधिक है. यह इस बात की तरफ साफ- साफ इशारा करता है कि देश में लगातार निवेशक बढ़ रहे हैं. इन लोगों का रुझान बैंको की तरफ न होकर बाजार की तरफ है. या कहें तो ये लोग बैंक की तरफ से मिलने वाले सुरक्षित रिटर्न से खुश नहीं है. इनकी रुचि जोखिम भरे बाजार से मिलने वाले मोटे रिटर्न में है.

देश में डीमैट अकाउंट की संख्या अगस्त में 17 करोड़ को पार कर लिया है. अगस्त के महीने में 42.3 लाख नये डीमेट अकाउंट खोले गये हैं. यह डिपॉजिटरी के लेटेस्ट आंकड़ो से मिली है.

इन देशों की आबादी से कहीं ज्यादा, देश में डीमेट खाता

डिपॉजिटरी के लेटेस्ट आंकड़ो से पता चलता है कि जुलाई में 44.44 लाख डीमेट एकाउंट खोले गए हैं. वहीं अगस्त में 42.3 लाख खोले गए. जो जुलाई का तुलना में कम है. भारत में अब कुल डीमेट अकाउंट की संख्या रुस, मैक्सिको, जापान और इथियोपिया से ज्यादा है. वहीं बांग्लादेश की आबादी के करीब है. जनवरी 2023 से अब तक 6 करोड़ से अधिक नए डीमैट खाते जोड़े जा चुके हैं.

क्या होता है डीमेट एकाउंट

डीमैट खाता (डीमैटेरियलाइज्ड अकाउंट) एक ऐसा ऑनलाइन खाता है जिसमें आपके शेयर और अन्य निवेश (जैसे म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF), बॉन्ड) इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखे जाते हैं. इसका मतलब है कि आपको शेयरों के कागजी प्रमाणपत्रों को संभालने की जरूरत नहीं पड़ती. डीमैट खाता आपके निवेशों को डिजिटल तरीके से सुरक्षित और व्यवस्थित रखता है. ये अकाउंट SEBI द्वारा नियंत्रित रहता है.

Latest Stories

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

यूपी-दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज