Diet Coke पीने वालों को झटका! इन शहरों में ₹70 की मिल रही ₹50 वाली कैन, ये है वजह
भारत में कोका-कोला के बॉटलर्स और रिटेलर्स ने डाइट कोक की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ा दी है. 330 ml कैन की कीमत 50 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए कर दी गई है, जबकि एमआरपी अब भी 50 रुपए ही है और कंपनी सभी ट्रेड पार्टनर्स को एमआरपी पर ही बेचने की सलाह दे रही है लेकिन अचानक से कीमत क्यों बढ़ गई है? चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या है कारण?

Diet Coke पीते हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं क्योंकि दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई और गोवा में कुछ कोका-कोला बॉटलर्स और आस-पड़ोस के रिटेलर्स ने डाइट कोक की कीमतें बढ़ा दी हैं. 330 ml कैन की कीमत 50 रुपए से बढ़ाकर सीधे 70 रुपए कर दी है. सप्लाई में कमी के चलते और कैन बनाने वाले एल्युमीनियम की कीमत में साल-दर-साल 30 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण कीमत में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जबकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि कोका-कोला के अपने प्लांट में बने डाइट कोक कैन पर अभी भी 50 रुपए की कीमत छपी हुई है.
कोका-कोला के एक इंडिपेंडेंट बॉटलर ने कहा, हा, हम अब डाइट कोक के 330 ml कैन 70 रुपए में बेच रहे हैं. एल्युमीनियम कैन की कीमतों में बढ़ोतरी बर्दाश्त के बाहर है, इस साल की शुरुआत में वेस्ट एशिया युद्ध के कारण एल्युमीनियम कैन की सप्लाई में कमी बुरी तरह प्रभावित हुई है. भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली शुगर-फ्री ड्रिंक डाइट कोक के बड़े 330 ml कैन को 50 रुपए में लॉन्च किया था, जबकि इस साल जुलाई में 300 ml कैन 40 रुपए की थी.
क्या है कंपनी के स्पोक्सपर्सन का कहना?
इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, कोका-कोला के एक स्पोक्सपर्सन ने एक ईमेल रिवर्ट में कहा कि भारतीय नियमों के अनुसार, हमारी सभी ट्रेड पार्टनर्स को सलाह है कि वह पैक पर छपी MRP ही लें. उन्होंने आगे कहा कि डाइट कोक अलग-अलग कस्टमर की जरूरतों और मौकों को पूरा करने के लिए अलग-अलग मार्केट में कई कीमतों पर उपलब्ध है.
Blinkit-Zepto पर कितने का मिल रहा कैन?
एक सीनियर बेवरेज इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव ने कहा, इंडिपेंडेंट बॉटलर्स और रिटेलर्स द्वारा तय की जा रही कीमतें कंपनी के कंट्रोल से बाहर हैं. कीमतें बढ़ाने का फैसला पिछले साल जीरो-कैलोरी ड्रिंक की डिमांड दोगुनी होने का सीधा नतीजा है.
ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 330 ml कैन डाइट कोक की कीमत अब भी 50 रुपए है. हालांकि, कई शहरों के यूजर्स इंस्टाग्राम और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर पोस्ट कर रहे हैं कि उनसे ऑफलाइन स्टोर और सुपरमार्केट में डाइट कोक के 330 ml कैन के लिए 70 रुपए चार्ज किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन! घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट