Exit Poll 2026: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? बंगाल से तमिलनाडु तक मिल रहे कई उलटफेर के संकेत

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बन सकती है, इसे लेकर बड़े संकेत मिले हैं. कई एग्जिट पोल में बंगाल में BJP, केरल में UDF, असम में BJP वापसी और तमिलनाडु में DMK को बढ़त दिखाई गई है. वहीं कुछ सर्वे में बड़े उलटफेर की संभावना भी जताई गई है.

एग्जिट पोल Image Credit: money9live.com

Exit Poll Results 2026: बुधवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हुआ और इस मतदान के साथ 5 राज्यों का चुनावी शोर थम गया है. वोटिंग खत्म होने के बाद इन राज्यों के एग्जिट पोल आने की शुरुआत हो गई है. कई एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बना सकती है, वहीं केरल में कांग्रेस गठबंधन आगे दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर बीजेपी वापसी कर सकती है, वहीं तमिलनाडु में ज्यादा एग्जिट पोल DMK की वापसी का संकेत दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि पांचों राज्यों के एग्जिट पोल में क्या संकेत मिल रहे हैं.

तमिलनाडु

तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल DMK की वापसी का संकेत दे रहे हैं, लेकिन Axis My India के एग्जिट पोल ने चौंकाया है. Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक TVK बड़ा उलटफेर कर सकती है.

सर्वेडीएमके+एडीएमके+टीवीकेअन्य
PMARQ125-14565-8516-261-6
MATRIZE122-13287-11010-120-6
VoteVibe103-113114-1244-10
JVC75-95128-1478-150
People’s Insight120-14060-7030-400-4
People’s Pulse125-14565-8018-242-6
Axis My India92-11022-3298-1200

असम

अगर असम की बात करें, तो करीब सभी एग्जिट पोल असम में भारतीय जनता पार्टी की वापसी का संकेत दे रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर हेमंत बिस्वा शर्मा की वापसी होती नजर आ रही है.

सर्वेबीजेपी+कांग्रेस+अन्य
Axis My India88-10024-360-3
MATRIZE85-9525-326-12
JVC88-10123-332-3
People88-9630-342-4
VoteVibe90-10023-330-6
PMARQ82-9430-401-5

केरल

केरल में कई एग्जिट पोल UDF की वापसी का संकेत दे रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो LDF के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

सर्वेLDFUDF+अन्य
Vote Vibe58-6870-800-4
Axis My India49-6278-900-3
Matrize60-6575-853-5
People’s Pulse55-6570-850-3
P-Mark62-6971-791-7
JVC – Times Now57-6672-822-6

पुडुचेरी

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है.

सर्वेNDA+कांग्रेस+अन्य
People’s Pulse16-1910-121-2
Axis My India16-206-83-7

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में इस बार काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली है. इसका असर एग्जिट पोल में भी देखने को मिल रहा है. कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है, वहीं कुछ में टीएमसी की सरकार बनने की बात कही गई है.

सर्वेटीएमसीबीजेपीकांग्रेसलेफ्टअन्य
PMARQ118-138150-1752-6
People’s Pulse117-18795-1101-30-11-2
Praja Polls85-110178-2080-5
Poll Diary99-127142-1713-52-30-1
MATRIZE125-140146-1616-10
Chanakya Strategies130-140150-160006-10
Axis My India

यह भी पढ़ें: ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर FIIs का बड़ा दांव! Waaree से Inox तक इन 3 स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी; जानें शेयरों का हाल