दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, यूपी-बिहार में बारिश का दौर; जानें 7 से 12 जून तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 8 से 11 जून के बीच हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं बिहार में 9 से 10 जून को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी अगले सप्ताह बारिश और लू दोनों का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit:

IMD Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में 6 जून को हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 7 जून के बाद राजधानी में तापमान लगातार बढ़ेगा और 9 जून तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 8 से 11 जून के बीच दिल्ली में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है.

दिल्ली में कब बढ़ेगी गर्मी?

मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 8 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं 9 जून को तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

यूपी में बारिश भी, हीटवेव भी

उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून के बीच बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को बारिश हो सकती है.

हालांकि बारिश के बीच गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा 9 से 11 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है.

बिहार में 9-10 जून को भारी बारिश का अनुमान

बिहार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत भरा नजर आ रहा है. राज्य में 7 से 12 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. खासतौर पर 9 और 10 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 7-8 जून और 11-12 जून को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 9 और 10 जून को कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के झोंके भी आ सकते हैं.

मानसून की रफ्तार बढ़ने से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसका असर देश के और हिस्सों में दिखाई देगा. इसी वजह से बिहार समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में फिलहाल गर्मी और लू का असर बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें- भारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! इन 5 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत हैं एक्सपेंशन प्लान

Latest Stories

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में इस तारीख बरसेंगे बादल; IMD ने बताया अगले 7 दिन का मौसम

दिल्ली, UP और राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें 7 दिन का मौसम अपडेट

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी, ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत के बाद किया ऐलान

उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

उत्तर भारत में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; IMD की चेतावनी