OTT से थिएटर तक इस हफ्ते क्या है खास? 5 नई रिलीज में हॉरर-कॉमेडी और रियलिटी शो भी शामिल – Money9live
HomeIndia ott releases this week 13 18 october 2026
OTT से थिएटर तक इस हफ्ते क्या है खास? 5 नई रिलीज में हॉरर-कॉमेडी और रियलिटी शो भी शामिल
13 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच मनोरंजन के शौकीनों के लिए कई नए विकल्प आने वाले हैं. इस हफ्ते रियलिटी शो, सच्ची घटना पर आधारित फिल्म, हॉरर-कॉमेडी और सिंगिंग शो देखने को मिलेंगे. राजकुमार राव की फिल्म Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि करण जौहर अपने लोकप्रिय शो Koffee with Karan के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे.
Published: 13 Oct 2026 19:58 PM Updated On: 13 Oct 2026 20:00 PM
करण जौहर का लोकप्रिय चर्चित शो Koffee with Karan 14 अक्टूबर 2026 को अपने नौवें और आखिरी सीजन के साथ वापसी करने वाला है. इस शो को JioHotstar पर देखा जा सकेगा. नए सीजन में करण जौहर एक बार फिर सितारों से उनकी निजी जिंदगी, गॉसिप और विवादों से जुड़े सवाल पूछते नजर आएंगे. हालांकि, शो में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं.
1 / 5
राजकुमार राव की फिल्म Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे. इसका निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है. यह फिल्म सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद हुई कानूनी कार्रवाई पर आधारित है. कहानी में अजमल कसाब के मुकदमे पर खास ध्यान दिया गया है.
2 / 5
यामी गौतम धर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Nayyi Navelli भी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ एम. कोठारे और मीता वशिष्ठ नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसका देवर चुड़ैल होने का शक करता है. दुल्हन अपनी असली पहचान छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन जब एक बुरी ताकत दुनिया में तबाही मचाने लगती है, तो उसे अपने करीबियों को बचाने के लिए अपनी असली पहचान सामने लानी पड़ती है.
3 / 5
लोकप्रिय रियलिटी शो Roadies Rebirth 16 अक्टूबर 2026 को अपने 21वें सीजन के साथ लौटने वाला है. इस बार शो को Netflix और JioHotstar पर देखा जा सकेगा और रणविजय सिंहा इसकी मेजबानी करेंगे. नए सीजन का कॉन्सेप्ट OGs vs NewGs रखा गया है, जिसमें छह गैंग लीडर दो टीमों में बंटेंगे. OGs की टीम में निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला होंगे, जबकि NewGs की टीम में अभिषेक मल्हान, बनी जे और बसीर अली शामिल होंगे.
4 / 5
सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol Legends Return 17 अक्टूबर 2026 को Sony LIV पर रिलीज होगा. इस खास संस्करण में शो के पुराने सीजन के कई जाने-पहचाने प्रतियोगी फिर से नजर आएंगे. इसमें अभिजीत सावंत, अंशिका चोंकर, मोहम्मद दानिश और अमित सना जैसे नाम शामिल हैं. शो में हिमेश रेशमिया जज की भूमिका में होंगे. पुराने प्रतियोगियों की वापसी से दर्शकों को उनकी गायकी एक बार फिर सुनने का मौका मिलेगा.