TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 5 राइडिंग मोड्स और Google Maps जैसे फीचर्स, कीमत 4.89 लाख रुपये

Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Himalayan 750 एडवेंचर बाइक लॉन्च कर दी है. बाइक में 743cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और Google Maps जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसे 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है.

Royal Enfield Himalayan 750 Image Credit: Royal Enfield

Highlights

  • Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये.
  • बाइक में 743cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, 5 राइडिंग मोड्स और क्रूज कंट्रोल मिलेगा.
  • Google Maps, TPMS, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 750 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ पेश किया है. इस बाइक में 743cc का ऑयल-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 55hp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम समेत 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, Google Maps और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होकर 6.29 लाख रुपये तक जाती है.

4.89 लाख रुपये से शुरू है कीमत

Royal Enfield Himalayan 750 को भारत में 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Viking Bronze और Siberia White कलर वेरिएंट की कीमत 5.14 लाख रुपये है. इसका फ्लैगशिप Antarctic Silver वेरिएंट कस्टम लगेज के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये है. इस तरह बाइक के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में अच्छा खासा अंतर देखने को मिलता है.

743cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन

इस बाइक में नया 743cc ट्विन-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 7,000rpm पर 55hp की पावर और 5,000rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, इंजन का 90% टॉर्क 3,500rpm से ही मिलने लगता है. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बाय वायर (ETB), स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यह सेटअप बाइक को बेहतर राइडिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है.

5 राइडिंग मोड्स और Google Maps

Himalayan 750 में 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. इनमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom शामिल हैं. ये मोड इंजन मैपिंग, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल को कंट्रोल करते हैं. बाइक में क्रूज कंट्रोल और TFT ट्रिपर डैश भी मिलता है. इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा दी गई है, जिससे राइडर डिस्प्ले पर नेविगेशन देख सकता है. इसके अलावा स्क्रीन पर TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी भी मिलती है.

सस्पेंशन और सेफ्टी फीचर्स

बाइक में आगे Showa के 43mm USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. फ्रंट सस्पेंशन में कंप्रेशन, रिबाउंड और प्रीलोड को एडजस्ट किया जा सकता है. वहीं, पीछे रिमोट डायल के जरिए प्रीलोड और रिबाउंड सेटिंग बदली जा सकती है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है. ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन फ्लोटिंग डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क दी गई है.

224 किलो है बाइक का वजन

Royal Enfield Himalayan 750 का कर्ब वेट 224 किलोग्राम है. इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक और 815mm की सीट हाइट मिलती है. बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm और व्हीलबेस 1,522mm है. इसमें आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील दिए गए हैं. फ्रंट में 110/80-R19 और रियर में 150/70-R17 साइज के रेडियल टायर मिलते हैं. बाइक की लंबाई 2,185mm, चौड़ाई 840mm और ऊंचाई 1,450mm है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 500 लोग खरीद पाएंगे ये SUV! 28 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, केबिन में लिखा होगा मालिक का नाम