दिसंबर में लॉन्च होंगे 4 धांसू स्मार्टफोन! किसी में 200MP कैमरा तो किसी में 8400mAh की बैटरी
दिसंबर 2026 में स्मार्टफोन बाजार में कई बड़े लॉन्च देखने को मिल सकते हैं. iQOO, Oppo, Motorola और Xiaomi अपने नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं. इनमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
Highlights
- दिसंबर में iQOO, Oppo, Motorola और Xiaomi के नए स्मार्टफोन भारत में आ सकते हैं.
- Motorola Signature 27 की भारत में लॉन्चिंग 9 दिसंबर को कन्फर्म हुई है.
- Xiaomi 18 Pro में 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है.
Upcoming smartphones December 2026: नवंबर में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद अब दिसंबर में भी टेक बाजार में हलचल रहने वाली है. iQOO, Oppo, Motorola और Xiaomi जैसी कंपनियां भारत में अपने नए स्मार्टफोन उतार सकती हैं. इस लिस्ट में प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज फोन तक शामिल हैं. किसी फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है, तो किसी में 8,400mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. Motorola ने अपने Signature 27 की लॉन्चिंग तारीख भी कन्फर्म कर दी है. आइए जानते हैं दिसंबर में आने वाले इन स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में.
iQOO 16 में मिल सकती है 8,400mAh की बैटरी
iQOO 16 के भारत में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस फोन में 6.85 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे तीन 50MP सेंसर मिल सकते हैं. इनमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 8,400mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. इसकी कीमत 90,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है.
Oppo Reno 17 और Reno 17c की भी एंट्री
Oppo दिसंबर में भारत में Reno 17 सीरीज पेश कर सकती है. इसमें Reno 17 और Reno 17c शामिल हो सकते हैं. ये फोन मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाए जा सकते हैं. Reno 17 में 6.56 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है. फोटोग्राफी के लिए पीछे तीन 50MP कैमरे मिलने की संभावना है. इस सीरीज की शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है.
Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट कन्फर्म
Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है. इस प्रीमियम फोन में 6.8 इंच का Tandem OLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है. भारत में इसकी कीमत करीब 1.3 लाख रुपये रहने की उम्मीद है.
Xiaomi 18 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा
Xiaomi भी दिसंबर में भारत में Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर सकती है. इस फ्लैगशिप फोन में 6.4 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसके पीछे 2.7 इंच की एक अतिरिक्त स्क्रीन भी दी जा सकती है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. फोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है. इसकी संभावित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये हो सकती है.
यह भी पढ़ें: iPhone या Samsung, किसका सॉफ्टवेयर है ज्यादा दमदार? AI से लेकर मल्टीटास्किंग तक समझें अंतर
Latest Stories
iPhone या Samsung, किसका सॉफ्टवेयर है ज्यादा दमदार? AI से लेकर मल्टीटास्किंग तक समझें अंतर
X यूजर्स की मौज! अब 18 महीने पहले ही शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट, Android के लिए आया फीचर
Black Friday Sale में iPhone से लेकर MacBook तक सस्ते, यहां मिल रहे दमदार ऑफर्स
