बिहार सहित इन राज्यों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश, जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल से 1 मई तक कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, सौराष्ट्र, कच्छ, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना. Image Credit: @tv9

Rain Alert: बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल से 1 मई के बीच कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की भविष्यवाणी की है. IMD ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ तूफान आ सकता है.

साथ ही IMD ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. हालांकि, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल से 3 मई के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी, बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 2 मई से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि राज्य में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- परमाणु हमला हुआ तो भारत के ये इलाके हैं सबसे सेफ, लेकिन इन शहरों पर है सबसे ज्यादा खतरा

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊना, कुल्लू और मंडी में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 और 2 मई को मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है. इन दो दिनों में मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है.

पंजाब-हरियाणा में चलेगी लू

बात अगर पंजाब-हरियाणा की करें तो दोनों राज्यों में 1 मई तक लू का असर जारी रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 मई तक भीषण लू चलेगी. जम्मू में भी सोमवार यानी 28 अप्रैल को गर्मी बढ़ने की संभावना है. IMD के मुताबिक, खास कर राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 30 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू का भीषण असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने जस्टिस बीआर गवई को नियुक्त किया भारत का 52वां मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

Latest Stories

यूपी-दिल्ली-पंजाब में ठंड का असर होगा खत्म, 26 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान, पहाड़ों में बर्फबारी रहेगी जारी

T20 WC: नई पीढ़ी की बल्लेबाजी की असली परीक्षा, पहली गेंद से हमला या समझदारी का संतुलन? आंकड़े बताएंगे किसमें कितना दम

U-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना भारत, क्रिकेट के नए वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी का धमाल; इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां

RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव