PM मोदी ने बताया देश के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कितना तेल, वेस्ट एशिया संकट से चुनौतीपूर्ण समय, हमें तैयार रहना होगा

Narendra Modi ने संसद में पश्चिम एशिया के हालात को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह युद्ध भारत के लिए भी बड़ी चुनौती है. उन्होंने बताया कि 3.75 लाख से ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों से सुरक्षित लौट चुके हैं. सरकार प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों की लगातार मदद कर रही है. इस संघर्ष का असर भारत के व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर भी पड़ रहा है.

संसद में पश्चिम एशिया संकट पर संबोधन करते हुए पीएम मोदी. Image Credit:

PM Modi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह युद्ध भारत के लिए भी बड़ी चुनौती लेकर आया है. इस संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था और व्यापार पर पड़ रहा है. सरकार लगातार भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है. बड़ी संख्या में भारतीय सुरक्षित वापस लाए गए हैं. हालात को देखते हुए सरकार सतर्क नजर आ रही है.

3.75 लाख भारतीय लौटे सुरक्षित

प्रधानमंत्री ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद 3.75 लाख से ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों से वापस लौट चुके हैं. इनमें ईरान से करीब 1000 भारतीय भी शामिल हैं. खास बात यह है कि इनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र हैं. सरकार ने सभी को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से काम किया है. यह राहत अभियान लगातार जारी है.

हर भारतीय को दी जा रही मदद

सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों के लिए हर संभव मदद की व्यवस्था की है. वहां मौजूद भारतीय मिशन लगातार लोगों से संपर्क में हैं. पर्यटक और काम करने वाले सभी लोगों को सहायता दी जा रही है. 24 घंटे हेल्पलाइन और इमरजेंसी सेंटर बनाए गए हैं. इससे लोगों को समय पर जानकारी मिल रही है.

LPG प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा

मोदी ने ऊर्जा संकट पर कहा कि सरकार गैस और ईंधन की सप्लाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है. घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और देश में LPG प्रोडक्शन भी बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भारत अपनी करीब 60 फीसदी LPG जरूरत आयात करता है.

देश के पास 5.3 मिलियन टन रिजर्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अलग अलग देशों के सप्लायर्स के साथ लगातार संपर्क में है ताकि तेल और गैस की सप्लाई बनी रहे. उन्होंने बताया कि भारत के पास 5.3 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है. इसके अलावा 6.5 मिलियन मीट्रिक टन अतिरिक्त स्टोरेज की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है. बीते 11 साल में देश की रिफाइनिंग क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है.

कालाबाजारी पर चेतावनी

प्रधानमंत्री ने राज्यों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में कालाबाजारी और अफवाह फैलाने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जानी चाहिए और जहां भी शिकायत मिले वहां तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार और जनता मिलकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं.

भारत के लिए क्यों अहम है यह क्षेत्र

पश्चिम एशिया भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यहां से भारत को बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस मिलती है. इसके अलावा यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अहम रास्ता भी है. यहां जारी संघर्ष का असर भारत की सप्लाई और व्यापार पर पड़ सकता है. इसलिए भारत के लिए यह स्थिति ज्यादा संवेदनशील है.

खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय

प्रधानमंत्री ने बताया कि खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं. इसके अलावा वहां चलने वाले जहाजों में भी बड़ी संख्या में भारतीय क्रू सदस्य हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा सरकार के लिए प्राथमिकता है. यही कारण है कि सरकार इस संकट को लेकर लगातार सक्रिय है.

ये भी पढ़ें- पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर मोदी सरकार अलर्ट, फ्यूल और पावर सप्लाई पर हाई लेवल मीटिंग; कई मंत्री शामिल

दुनिया से शांति की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. इसका असर आम लोगों के जीवन और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. उन्होंने सभी पक्षों से जल्द समाधान निकालने की अपील की है. भारत भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है. संसद से एकजुट संदेश देना जरूरी बताया गया है.

Latest Stories

TV9 CBC 2026: दूसरे दिन IT कंपनियों के खिलाड़ियों का जलवा, रोमांचक मुकाबलों में कई स्टार खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचे

देश में बढ़ेगी भीषण गर्मी, राजस्थान और यूपी में हीटवेव का अलर्ट; कई राज्यों में बारिश की संभावना

TV9 Corporate Badminton Championship: पहले दिन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक… Pullela Gopichand बोले- ऐसे आयोजन से बढ़ती है फिटनेस

TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ

NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट

दिल्ली-UP-महाराष्ट्र-गुजरात-बिहार-राजस्थान… जानें कहा WFH, कहा ‘नो व्हीकल डे’; देखे पूरी लिस्ट