पत्नी सोनम ही निकली पति राजा रघुवंशी की ‘हत्यारन’! जानें 3 लोगों के साथ मिलकर कैसे दिया हत्या को अंजाम

इंदौर के पर्यटक राजा की पत्नी सोनम और तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेघालय पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई थी. मेघालय की पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हनीमून पर साजिश Image Credit:

Honeymoon Couple Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है. मेघालय में हनीमून के दौरान हुई इस सनसनीखेज हत्या के पीछे खुद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आया है. मेघालय पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई थी.

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (DGP) एल. नोंग्रांग ने सोमवार इस मामले में अहम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नंदगंज थाने में सरेंडर किया. वहीं इस मामले में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के पिता देवी सिंह ने इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि मेघालय पुलिस गलत बयान दे रही है.

कैसे मिली सोनम?

मेघालय की पुलिस महानिदेशक ने बताया, एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (SIT) ने इंदौर से पकड़ा है. उन्होंने बताया, सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. डीजीपी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था. उन्होंने कहा, अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है.

मेघालय के सीएम ने दी जानकारी

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी इस मामले में पुलिस की तेजी से हुई कार्रवाई की सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने राजा मर्डर केस में बड़ी सफलता पाई है. तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक आरोपी की तलाश जारी है.

बदहवास हालत में मिली सोनम

बताया जा रहा है कि हमलावर मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं. इस तरह अब ये पूरा मामला पत्नी सोनम द्वारा ही पति की हत्या कराए जाने की ओर चला गया है. गाजीपुर पुलिस का कहना है कि,17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली है. वह बदहवास हालत में थी. हालांकि अभी इस घटना पर कुछ भी बोल नहीं रही है.

11 मई को हुई थी शादी

दरअसल सोनम इंदौर के गोविंद कॉलोनी की रहने वाली है. उसका राजा से शादी 11 मई को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी के बाद यह कपल शिलांग चला गया था. राजा की लाश शिलांग के पहाड़ पर मिली थी. सोनम और राजा पहले कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए गए. इसके बाद यहां से दोनों शिलांग पहुंचे. फिर दोनों अचानक वहां से गायब हो गए. इस दौरान पुलिस को राजा की लाश एक खाई से मिली थी.

इसे भी पढ़ें- अयोध्या में 200 फीसदी तक बढ़ गया सर्किल रेट, कीमतें आसमान पर; इस एरिया की सबसे ज्यादा कीमत

Latest Stories

रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !

होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

1 मार्च 2026 से लागू होंगे नए नियम: रेलवे ऐप, LPG, सिम कार्ड और बैंकिंग बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर