कैन बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹32000 मुनाफे का संकेत, Haldiram है क्लाइंट

A J Packaging का 54 करोड़ रुपये का SME IPO 1 दिसंबर 2026 को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी का प्राइस बैंड 175-180 रुपये है. ग्रे मार्केट में इसका GMP 20 रुपये चल रहा है. मौजूदा संकेतों के मुताबिक शेयर 200 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. दो लॉट पर संभावित मुनाफा 32,000 रुपये है.

A J Packaging IPO Image Credit: Money9

A J Packaging IPO: पैकेजिंग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी A J Packaging बाजार में दस्तक देने की पूरी तैयारी कर चुकी है. कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले महीने के पहले ही दिन खुलने जा रहा है. यह IPO फ्रेश इश्यू और OFS का कॉम्बिनेशन है. 54 करोड़ रुपये का यह SME IPO 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा.

इस इश्यू के जरिए कंपनी के पुराने निवेशक 4.5 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं, जबकि 49.5 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं. निवेशकों के लिए एक खास बात यह है कि कंपनी के क्लाइंट लिस्ट में देश की कुछ दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं. इस लिस्ट में Haldiram से लेकर Asian Paints जैसे नाम शामिल हैं.

A J Packaging IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO खुलने की तारीख1 से 3 दिसंबर 2026
लिस्टिंग की तारीखमंगलवार, 8 दिसंबर 2026
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड175 से 180 रुपये
लॉट साइज800 शेयर
बिक्री का प्रकारफ्रेश कैपिटल और OFS
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंग प्लेटफॉर्मNSE SME
Source – RHP

A J Packaging IPO GMP का हाल

IPO का ग्रे मार्केट में GMP 20 रुपये चल रहा है, जो 180 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 11.11 फीसदी प्रीमियम को दर्शाता है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 200 रुपये पर हो सकती है. IPO के एक लॉट में 800 शेयर हैं. ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर एक लॉट पर 16,000 रुपये और 2 लॉट पर रिटेल निवेशकों को करीब 32,000 रुपये का संभावित मुनाफा हो सकता है. हालांकि, GMP के आंकड़े अनौपचारिक हैं और लिस्टिंग पर वास्तविक मुनाफा अलग हो सकता है.

निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम

आवेदन की कैटेगरीलॉटशेयरनिवेश की रकम
रिटेल निवेशक (न्यूनतम)21,6002,88,000 रुपये
रिटेल निवेशक (अधिकतम)21,6002,88,000 रुपये
S-HNI (न्यूनतम)32,4004,32,000 रुपये
S-HNI (अधिकतम)64,8008,64,000 रुपये
B-HNI (न्यूनतम)75,60010,08,000 रुपये
Source – RHP

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 3 साल में 540% रिटर्न, FIIs बढ़ा रहे हिस्सेदारी, फंडामेंटल्स भी मजबूत, 125% बढ़ा मुनाफा

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.