₹172 के शेयर से ₹15600 का मुनाफा! लिस्टिंग से पहले GMP में बंपर उछाल, 77.45X सब्सक्राइब हुआ IPO
Adisoft Technologies के IPO ने निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. महज तीन दिनों में इश्यू को 77 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला, जो इसकी मजबूत मांग को दर्शाता है. शेयर अलॉटमेंट हो चुका है और अब बाजार में लिस्टिंग का इंतजार है. इस बीच ग्रे मार्केट प्रीमियम में तेजी निवेशकों के संभावित मुनाफे का संकेत दे रही है.

Adisoft Technologies IPO Listing Gain: Adisoft Technologies के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. तीन दिनों में इस इश्यू को 77 गुना से अधिक बोली मिली है. 27 अप्रैल को निवेशकों को शेयर अलॉट कर दिए गए हैं, लेकिन अभी इसकी लिस्टिंग बाकी है. लिस्टिंग से पहले इश्यू के जीएमपी में काफी तेजी दर्ज की गई है. 29 अप्रैल की सुबह तक इसमें 11 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई है. मौजूदा जीएमपी पर निवेशकों को 15 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हो सकता है.
Adisoft Technologies IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO लिस्टिंग | NSE SME |
| SME IPO प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹74.10 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹70.38 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹163.00 – ₹172.00 प्रति शेयर |
यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल
कितना सब्सक्राइब हुआ IPO
यह इश्यू 77.45 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सबसे ज्याद बोली B-NII कैटेगरी में आई है. वहीं QIB कैटेगरी में 98.23 गुना और रिटेल कैटेगरी में 47.27 बोली लगी है. हालांकि, 28
GMP का क्या है हाल?
29 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम 19.5 रुपये है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर कंपनी अपने प्राइस बैंड से लगभग 11.34 फीसदी ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकता है. इससे निवेशकों को ₹15,600 रुपये का लिस्टिंग गेन हो सकता है. यानी 172 रुपये के अपर प्राइस बैंड वाले आईपीओ में निवेशकों को ₹15,600 का मुनाफा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ₹172 के शेयर से ₹12000 लिस्टिंग गेन! GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत, 3.34X सब्सक्राइब हुआ IPO
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स या GMP की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.