क्या Flop होगा मस्क का मेगा IPO?
दुनिया की सबसे बड़ी निजी स्पेस कंपनी मानी जाने वाली स्पेसएक्स का संभावित आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. कंपनी की अनुमानित वैल्यूएशन करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी बड़ी है. स्पेसएक्स के रॉकेट लॉन्च, स्टारलिंक इंटरनेट और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को इसकी ताकत माना जा रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है. जेफरीज के क्रिस वुड इसे एआई निवेश उछाल के चरम का संकेत मानते हैं, जबकि वैल्यूएशन विशेषज्ञ अश्वत दामोदरन का मानना है कि कंपनी बेहतरीन है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन निवेश के लिहाज से काफी ऊंचा है.