Astha Jain ने बता दिया CMR Green के IPO में कितना मिलेगा रिटर्न

काफी समय बाद खुला CMR Green Technologies का IPO निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. 5 जून तक खुले इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹182-192 प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी करीब ₹631 करोड़ जुटाना चाहती है और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. पहले ही दिन यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति, आकर्षक वैल्यूएशन और एल्यूमिनियम रीसाइक्लिंग कारोबार में मजबूत पकड़ इसे निवेश के लिहाज से बेहतर बनाती है. ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को लेकर उत्साह है और 15-20% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताई जा रही है.

Short Videos