अपनी IPO से अंबानी के सपने ढेर कर देगी Coke, बाजार में दस्तक देने वाली है Coca-Cola India
भारत के शेयर बाजार में जल्द ही एक बड़ा आईपीओ आने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया की प्रमुख Cold Drink कंपनी की भारतीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स (HCCCH) को वर्ष 2027 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जा सकता है. कंपनी का संभावित वैल्यूएशन करीब 90,000 से 95,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह आईपीओ केवल पूंजी जुटाने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. इससे कंपनी को विस्तार के लिए अतिरिक्त धन मिलेगा और घरेलू निवेशकों को भी इसके कारोबार में भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा.
वहीं, कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपा कोला ब्रांड से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है. कैंपा कोला ने कम कीमत और मजबूत वितरण नेटवर्क के दम पर बाजार में तेजी से अपनी पहचान बनाई है. खासकर 10 रुपये की 200 मिलीलीटर बोतल ने ग्राहकों को आकर्षित किया है. ऐसे में प्रस्तावित आईपीओ को कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यदि यह आईपीओ आता है, तो निवेशकों को पहली बार भारत में कंपनी के बॉटलिंग कारोबार में सीधे निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे यह उपभोक्ता क्षेत्र के सबसे चर्चित आईपीओ में शामिल हो सकता है.
