जंग से जूझता बाजार! इंटरनेशनल फंड्स में SIP कर लें क्या?
44 वर्षीय निवेशक परमिंदर पिछले 3 वर्षों से म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश कर रहे हैं. उनके पोर्टफोलियो में फ्लेक्सी कैप, लार्ज एंड मिड कैप, स्मॉल कैप और मल्टी कैप फंड शामिल हैं, जिनमें वे कुल ₹12,000 की मासिक SIP कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने मल्टी एसेट एलोकेशन फंड में एकमुश्त निवेश भी किया है. वर्तमान में उनके निवेश की कुल वैल्यू करीब ₹4 लाख हो चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि उनका पोर्टफोलियो संतुलित है और इसमें अलग-अलग श्रेणियों के अच्छे फंड शामिल हैं, इसलिए फिलहाल किसी बदलाव की जरूरत नहीं है.
विशेषज्ञों के अनुसार छोटे और मध्यम आकार के पोर्टफोलियो वाले निवेशकों को पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए. इंटरनेशनल फंड में निवेश तब अधिक उपयुक्त माना जाता है जब पोर्टफोलियो काफी बड़ा हो जाए और निवेशक वैश्विक बाजारों को समझने व ट्रैक करने में सक्षम हो. परमिंदर यदि अगले 15 वर्षों तक ₹12,000 की SIP जारी रखते हैं तो उनका फंड लगभग ₹83 लाख तक पहुंच सकता है. वहीं यदि वे हर साल SIP में 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो उनका निवेश 1 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है. इसलिए विशेषज्ञों ने फिलहाल भारतीय बाजार में निवेश जारी रखने की सलाह दी है.
More Videos
रईस बनने का सीक्रेट फॉर्मूला! एक्सपर्ट से समझ लें ₹100 करोड़ बनाने की पूरी तरकीब
Child Education Plan : बच्चे की पढ़ाई के लिए कैसे करें SIP?
Small Cap या Large Cap? बाजार की उठापटक में कहां लगाएं SIP, एक्सपर्ट ने बताया पैसा बनाने का सबसे स्मार्ट फॉर्मूला
