क्या RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना? रिपोर्ट से मचा हड़कंप, केंद्रीय बैंक ने बताई पूरी सच्चाई
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचकर 7.5 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा एसेट खरीदे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती तेल कीमतों, रुपये पर दबाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच RBI ने यह कदम उठाया हो सकता है. हालांकि, RBI ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि उसके पास 880.52 टन सोने का भंडार सुरक्षित है और इसमें कोई कमी नहीं आई है। RBI ने कहा कि सोना बेचने की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं.
.
More Videos
World Bank Warning: महंगाई का नया झटका! 2026 में 10% तक बढ़ सकते हैं खाने-पीने के दाम, बिगड़ेगा घर का बजट?
सोना खरीदें या फिर करें इंतजार, ज्वैलर्स ने भी रोकी खरीदारी, क्या आने वाला है क्रैश?
इस सरकारी बैंक से गायब हुए 14 करोड़! 36 खातों में पैसे हुए ट्रांसफर
