इस IPO में बनेगा मोटा माल? पहले ही दिन फुल सब्सक्राइब! GMP छप्परफाड़

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लिंग सेक्टर की इस कंपनी का आईपीओ 3 जून को खुला और 5 जून 2026 को बंद होगा. 631 करोड़ रुपये के इस इश्यू को पहले दो दिनों में ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, इसलिए इससे जुटाई गई रकम कंपनी के बजाय मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी.

आईपीओ का प्राइस बैंड 182 से 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 78 शेयर हैं, जिसके लिए निवेशकों को कम से कम 14,976 रुपये लगाने होंगे. दूसरे दिन तक यह इश्यू 2.46 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. रिटेल निवेशकों ने 2.45 गुना, एनआईआई ने 5.67 गुना और क्यूआईबी निवेशकों ने 3 प्रतिशत से अधिक सब्सक्रिप्शन किया है. एंकर निवेशकों से कंपनी पहले ही 188.44 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

Short Videos