IEA Warning of Recession: एक महीने में नहीं रुकी जंग तो दुनिया को महामंदी से कोई नहीं बचा पाएगा!
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में संभावित बाधाओं को लेकर दुनिया की बड़ी आर्थिक संस्थाओं ने चिंता जताई है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि यदि संकट लंबा खिंचता है तो वैश्विक तेल बाजार गंभीर संकट में पहुंच सकता है. वहीं OECD ने कहा है कि इससे वैश्विक आर्थिक विकास दर पर दबाव बढ़ेगा और मंदी जैसी स्थिति बन सकती है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल और LNG की सप्लाई होती है। संकट गहराने पर कच्चे तेल की कीमतें, महंगाई और आयात लागत बढ़ सकती है, जिसका असर भारत समेत एशिया और यूरोप की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है.
More Videos
₹661 करोड़ का फ्रॉड! बैंकों से क्यों टूट रहा कस्टमर्स का भरोसा? सरकार का पैसा भी सेफ नहीं!
Gold vs Equity: कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? गजेंद्र कोठारी ने बताया सीक्रेट फॉर्मूला
बैंक नहीं दे पा रहे लॉकर, लोगों का उठा भरोसा; किसने संभाली कमान?
