Vanguard से बड़े झटके के बाद Ola के इन्वेस्टर्स अब क्या करें?
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की कंपनियां एक बार फिर चर्चा में हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Olectra Greentech ने अपने तय लक्ष्य 1374 रुपये को पार कर लिया है और 1393 रुपये का उच्च स्तर भी छू लिया. ऐसे में निवेशकों को फिलहाल मुनाफावसूली कर निकलने की सलाह दी गई है. वहीं JBM Auto को लेकर विशेषज्ञ अभी भी ज्यादा उत्साहित नहीं दिखे, हालांकि कंपनी ने मई 2026 में 49% मार्केट शेयर के साथ इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
दूसरी ओर Ola Electric को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. कंपनी के निवेशक Vanguard द्वारा वैल्यूएशन में बड़ी कटौती और बढ़ते घाटे ने चिंता बढ़ाई है. विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर 46 रुपये तक जा सकता है, लेकिन इस स्तर पर नई खरीदारी से बचना चाहिए. वहीं MMTC में 73 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट आने पर 85 रुपये तक की तेजी की संभावना जताई गई है.
More Videos
Paras Defence, Hero Moto, Lenskart, Netweb, Emmvee, LTM, GMR Airports, Agarwal Ind में क्या करें?
2026 में 25% लुढ़का शेयर, MSRDC विवाद सुलझने से पलट जाएंगे HDFC Bank के निवेशकों के दिन?
शेयर बाजार पर Morgan Stanley की बड़ी रिपोर्ट, ये मौका है करोड़ों कमाने का, 89000 की ओर बढ़ रहा Sensex
