8th Pay Commission: Fitment Factor पर कर्मचारियों ने पीछे खींचे कदम? अब क्या होगा?
8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. जम्मू-कश्मीर के दो कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने फिटमेंट फैक्टर 2.86 से 3.68 के बीच तय करने की मांग रखी है. इसके साथ ही न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा ₹18,000 से बढ़ाकर ₹51,480 से ₹66,240 तक करने का प्रस्ताव दिया गया है. संगठनों का कहना है कि इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, महंगाई का असर कम होगा और पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी. इसके अलावा दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष भत्तों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भी मांग की गई है.
