CMR Green Technologies IPO पर टूटा निवेशकों का प्यार, जानें प्राइमरी मार्केट में पैसा बनाने की स्मार्ट स्ट्रैटेजी
शेयर बाजार में इन दिनों IPOs को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. CMR Green Technologies IPO को दूसरे दिन तक करीब 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में भी इसका प्रीमियम करीब 69 रुपये चल रहा है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी का सेक्टर आकर्षक है और सरकार का भी इस क्षेत्र पर फोकस है, जिससे लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना बनती है. एक्सपर्ट्स ने इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.
वहीं, आज खुले Hexagon Nutrition IPO को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है. कुछ जानकार इसे केवल लिस्टिंग गेन के लिए उपयुक्त मान रहे हैं, जबकि अन्य 100% OFS (ऑफर फॉर सेल) होने की वजह से इससे दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि आक्रामक निवेशक चाहें तो लिस्टिंग गेन के लिए एक लॉट पर दांव लगा सकते हैं.
