8th Pay Commission Latest News: 15 जून तक हुई डेडलाइन, क्या सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी में होगी बड़ी देरी?
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार लगातार बढ़ रहा है. बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के मद्देनजर कर्मचारी संगठनों की ओर से वेतन और पेंशन संशोधन के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आठवें वेतन आयोग को लेकर विचार-विमर्श अब तेज हो गया है. आयोग ने हितधारकों से सुझाव और मेमोरेंडम जमा करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है. पहले यह अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है. इस बार-बार की देरी से कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई है कि वेतन और पेंशन बढ़ोतरी आखिर कब तक प्रभावी होगी. आठवें वेतन आयोग की टीमें देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रही हैं ताकि सभी संबंधित पक्षों से इनपुट और राय ली जा सके.
हाल ही में दिल्ली, पुणे, देहरादून और हैदराबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों में बैठकें आयोजित की गई हैं. आयोग की टीम ने हाल ही में श्रीनगर का दौरा भी पूरा किया है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में 1 से 4 तारीख तक व्यापक दौरे किए गए, जहां विभिन्न संगठनों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनकी मांगों और सुझावों को समझा गया. इन दौरों का उद्देश्य सभी स्तरों पर कर्मचारियों की वास्तविक स्थितियों और अपेक्षाओं को समझना है.
More Videos
EPFO ने बदली वेज लिमिट, क्या लाखों कर्मचारियों की पेंशन पर आएगा संकट?
EPFO का नया नियम: ₹25,000 की वेज लिमिट से पेंशन पर क्या होगा असर? EPS मेंबरशिप को लेकर समझें पूरी बात
EPS 95 Pension: 12 साल बाद बढ़ गई पेंशन की सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
