FIIs को बड़ी राहत! सरकार ने हटाया Capital Gains Tax, RBI के फैसलों से Dollar की होगी बारिश

भारत सरकार ने विदेशी निवेशकों (FPI) को आकर्षित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सरकारी बॉन्ड्स (G-Sec) में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए ब्याज आय और कैपिटल गेन पर लगने वाला टैक्स हटा दिया है. यह छूट 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी। इसके अलावा एनआरआई और ओसीआई निवेशकों के लिए किसी एक कंपनी में निवेश की सीमा 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है. वहीं, RBI ने 15, 30 और 40 साल की सरकारी प्रतिभूतियों को Fully Accessible Route (FAR) में शामिल किया है. माना जा रहा है कि इन कदमों से विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा और भारतीय बॉन्ड व शेयर बाजार को मजबूती मिलेगी.

Short Videos