क्या फिर से Multibagger बनने की तैयारी में है Suzlon?
पवन ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Suzlon Energy ने FY31 तक अपने कारोबार को कई गुना बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. कंपनी ने ‘Suzlon 2.0’ रोडमैप पेश करते हुए कहा है कि वह सिर्फ विंड टरबाइन निर्माता बनकर नहीं रहना चाहती, बल्कि सोलर, बैटरी स्टोरेज और एनर्जी मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी. कंपनी का लक्ष्य FY31 तक हर साल 10 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बेचना, 15 गीगावाट की ऑर्डर बुक हासिल करना और एसेट अंडर मैनेजमेंट को 70 गीगावाट तक पहुंचाना है.
कंपनी अब केवल उपकरण बेचने के बजाय लंबे समय तक नियमित आय देने वाले बिजनेस मॉडल पर जोर दे रही है. इसके तहत प्रोजेक्ट्स के संचालन, रखरखाव और एसेट मैनेजमेंट से लगातार कमाई बढ़ाने की योजना है. भारत में बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा मांग और सरकार के रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों को देखते हुए सुजलॉन को भविष्य में बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इतने बड़े विस्तार की योजना को सफलतापूर्वक लागू करना कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। पिछले कुछ तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन और मजबूत ऑर्डर बुक ने निवेशकों की उम्मीदें जरूर बढ़ाई हैं.
More Videos
MMTC, IFCI, Niva Bupa, KPR Mill, Zen Tech, Zydus Life, Jindal Saw, CMR Green Tech IPO में क्या करें?
Vanguard से बड़े झटके के बाद Ola के इन्वेस्टर्स अब क्या करें?
Paras Defence, Hero Moto, Lenskart, Netweb, Emmvee, LTM, GMR Airports, Agarwal Ind में क्या करें?
