₹3,000 करोड़ का IPO लाएगी CarDekho! जल्द दाखिल कर सकती है DRHP; निवेश से पहले जानें कंपनी की पूरी कुंडली

ऑटो-टेक कंपनी CarDekho करीब 3,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है. कंपनी लगभग 13,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में उतर सकती है. IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल होने की संभावना है.

आईपीओ Image Credit:

CarDekho IPO: ऑटो-टेक प्लेटफॉर्म CarDekho की पैरेंट कंपनी Girnar Software जल्द शेयर बाजार में दस्तक दे सकती है. कंपनी जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब 3,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है. इसके लिए जल्द ही DRHP दाखिल किया जा सकता है. कंपनी इस IPO के जरिए करीब 13,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है. ऐसे में आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

IPO में क्या होगा शामिल?

इकोनॉमिक टाइम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हो सकते हैं. फ्रेश इश्यू के तहत कंपनी नए शेयर जारी करेगी, जबकि OFS के जरिए मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच सकेंगे. हालांकि, IPO का साइज, स्ट्रक्चर और समयसीमा की जानकारी ड्राफ्ट दस्तावेज (DRHP) दाखिल करने के बाद ही पता चलेगा.

IPO क्यों ला रही है कंपनी?

CarDekho इस IPO के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपने कारोबार का विस्तार करने और फ्यूचर की विकास योजनाओं को गति देने में कर सकती है. इसके अलावा, सार्वजनिक रूप से लिस्ट होने के बाद कंपनी के लिए भविष्य में पूंजी जुटाना भी आसान हो जाएगा.

क्या है CarDekho का बिजनेस मॉडल?

CarDekho एक डिजिटल ऑटोमोबाइल प्लेटफॉर्म है, जो वाहन खरीदने से लेकर उसके मालिक बनने तक की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता है. कंपनी नई कारों की जानकारी, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री, वाहन फाइनेंस, मोटर इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल रिसर्च और डीलर सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं देती है. समय के साथ यह सिर्फ वाहन लिस्टिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि एक व्यापक ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम के रूप में विकसित हुआ है.

इसे भी पढ़ें- प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को खरीदने के करीब अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील की तैयारी

पिछले कुछ सालों में CarDekho ने कई निवेशकों से बड़ी फंडिंग जुटाई है और कई रणनीतिक साझेदारियां की हैं. भारत के अलावा कंपनी ने दक्षिण-पूर्व एशिया (Southeast Asia) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी अपने कारोबार का विस्तार किया है.

इसे भी पढ़ें- Kusumgar IPO पर टूट पड़े निवेशक! 6x सब्सक्रिप्शन, GMP ₹160 पर पहुंचा, ₹5,600 तक का लिस्टिंग गेन

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.