₹950 करोड़ का IPO लाएगी ये फिटनेस कंपनी, ऋतिक रोशन भी हैं शेयरहोल्डर, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

फिटनेस कंपनी Cult.fit ने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी तेज करते हुए SEBI के पास IPO के लिए डॉक्यूमेंट फाइल किए हैं. कंपनी 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी जबकि ऑफर फोर सेल के साथ इश्यू का साइज 4000 करोड़ रुपये तक हो सकता है. जुटाई गई पैसे का यूज नए फिटनेस सेंटर खोलने, कर्ज चुकाने और कारोबार के विस्तार में किया जाएगा.

कंपनी 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. Image Credit: money9live

Cult.fit IPO: देश की प्रमुख फिटनेस कंपनी Cult.fit ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने SEBI के पास IPO के लिए शुरुआती डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं. इस IPO में 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके साथ मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. यह इश्यू करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए फिटनेस सेंटर खोलने, कर्ज घटाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में करेगी.

950 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे जारी

Cult.fit के IPO में 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा कई मौजूदा निवेशक ऑफर फोर सेल के तहत अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इस वजह से IPO का टोटल साइज करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कंपनी प्री IPO प्लेसमेंट के जरिये 190 करोड़ रुपये तक भी जुटा सकती है. ऐसा होने पर नए शेयरों का साइज उसी हिसाब से कम हो जाएगा.

कई बडे़ निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

इस IPO में Temasek, Tata Digital, Accel India, Chiratae Ventures, Kalaari Capital और Schroders Capital जैसे निवेशक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे. कंपनी के संस्थापक Mukesh Bansal भी कुछ शेयर बेचेंगे. अभिनेता Hrithik Roshan और उनके निवेश से जुड़ी कंपनी भी ऑफर फोर सेल का हिस्सा होगी. वहीं Eternal Ltd ने साफ किया है कि वह अपनी 6.4 फीसदी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी.

इन कामों में इस्तेमाल होगा पैसा

कंपनी नए शेयरों से मिलने वाली अमाउंट का यूज नए फिटनेस सेंटर खोलने में करेगी. इसके अलावा मौजूदा सेंटर के लीज पेमेंट, कर्ज चुकाने और ब्रांड मार्केटिंग पर भी खर्च किया जाएगा. कंपनी अपनी सहयोगी इकाइयों में भी निवेश करेगी. फिलहाल कंपनी का पहला टारगेट SEBI से मंजूरी हासिल करना है. इसके बाद बाजार की स्थिति देखकर IPO लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SEBI से हरी झंडी मिलते ही चर्चा में Rentmojo IPO! ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू, जानिए निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े रिस्क

रेवेन्यू बढ़ा लेकिन कंपनी अब भी घाटे में

Cult.fit की शुरुआत साल 2016 में Mukesh Bansal और Ankit Nagori ने की थी. कंपनी इस समय 77 शहरों में 708 फिटनेस सेंटर चला रही है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 1721 करोड़ रुपये से अधिक हो गया जो पिछले साल के मुकाबले करीब 40 फीसदी ज्यादा है. हालांकि कंपनी को अब भी 252 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है लेकिन यह पिछले दो साल की तुलना में काफी कम है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories