Fractal Analytics vs Aye Finance IPO: पहले दिन किसे मिला ज्यादा रिस्पॉन्स, जानें GMP का हाल

Fractal Analytics और Aye Finance IPO के पहले दिन सब्सक्रिप्शन ट्रेंड अलग रहे. Aye Finance को निवेशकों से ज्यादा रिस्पॉन्स मिला, जबकि Fractal Analytics का सब्सक्रिप्शन धीमा रहा. हालांकि GMP के मामले में Fractal Analytics हल्के प्रीमियम पर है, जबकि Aye Finance का GMP शून्य रहा और फ्लैट लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.

आईपीओ Image Credit: TV9 भारतवर्ष

9 फरवरी 2026 को खुले फ्रैक्टल एनालिटिक्स और Aye Finance के IPO के पहले दिन निवेशकों की दिलचस्पी अलग-अलग नजर आई. सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के लिहाज से पहले दिन Aye Finance IPO को ज्यादा प्रतिक्रिया मिली, जबकि Fractal Analytics की शुरुआत धीमी रही. आइये दोनों के जीएमपी पर नजर डालते हैं.

दोनों के सब्सक्रिप्शन आंकड़ें

फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO 9 फरवरी को खुला और 11 फरवरी तक खुला रहेगा. कंपनी करीब 2,833.9 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. पहले दिन शाम 5 बजे तक यह इश्यू कुल मिलाकर करीब 0.03 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल कैटेगरी में करीब 0.11 गुना, NII में 0.02 गुना और QIB कैटेगरी में लगभग कोई सब्सक्रिप्शन नहीं दिखा.

वहीं, Aye Finance IPO को पहले दिन निवेशकों से अपेक्षाकृत बेहतर प्रतिक्रिया मिली. इस इश्यू में QIB कैटेगरी करीब 54% तक सब्सक्राइब हुआ, NII कैटेगरी करीब 27% और रिटेल निवेशकों का सब्सक्रिप्शन लगभग 18% के आसपास रहा. कुल मिलाकर पहले दिन के आंकड़ों में Aye Finance का झुकाव ज्यादा मजबूत दिखा.

दोनों के GMP

Investorgain के मुताबिक, 9 फरवरी को रात 9:20 बजे फ्रैक्टल एनालिटिक्स का GMP करीब ₹8 था. 900 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹908 पर हो सकती है यानी लगभग 0.9% संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है.

GMP के मामले में Aye Finance की तस्वीर फीकी रही. Investorgain के अनुसार, इसका GMP फिलहाल 0 रुपये बताया जा रहा है यानी ग्रे मार्केट में लिस्टिंग गेन का कोई खास संकेत नहीं है. 122–129 रुपये के प्राइस बैंड पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस भी लगभग ₹129 ही माना जा रहा है, जिससे शॉर्ट टर्म में फ्लैट लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है.

कब है लास्ट डेट

दोनों IPO 11 फरवरी तक खुले रहेंगे और 12 फरवरी को अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना है. 16 फरवरी को BSE और NSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है. फिलहाल पहले दिन के ट्रेंड में सब्सक्रिप्शन के मामले में Aye Finance आगे दिख रहा है, जबकि GMP के लिहाज से फ्रैक्टल एनालिटिक्स हल्का प्रीमियम दिखा रहा है.

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Latest Stories

अगले हफ्ते फ्रैक्टल एनालिटिक्स समेत खुलेंगे 3 नए IPO, 3871 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, जानें क्या इशारा कर रहा GMP

NSE IPO से होगी मेगा कमाई! जानें कैसे दमानी और अजीम प्रेमजी के लिए खुलेगी 20 हजार करोड़ रुपये की वैल्यू

इस IPO से बदलेगा प्राइमरी बाजार का मूड! लिस्टिंग से पहले GMP ₹49 पर; Nestle-Philips-Citibank हैं ग्राहक

IPO मार्केट में हलचल! अगले हफ्ते Fractal Analytics समेत खुलेंगे ये 3 इश्‍यू, इन 4 कंपनियों की भी होगी लिस्टिंग, निवेशकों के पास मौका

Brandman Retail IPO vs Grover Jewells IPO: एक को बंपर सब्सक्रिप्शन, तो दूसरे को फीका रिस्पॉन्स, जानें किसका GMP है दमदार

NSE के IPO का रास्ता साफ, गवर्निंग बोर्ड ने दी मंजूरी; OFS प्लान के जरिए मार्केट में होगी लिस्ट