Hero Motors IPO का प्राइस बैंड हुआ तय, 16 सितंबर से मिलेगा दांव लगाने का मौका; 1000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

Hero Motors IPO का प्राइस बैंड 79 से 84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 1,000 करोड़ रुपये का यह IPO 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी के IPO में 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. IPO का लॉट साइज 178 शेयर है.

hero motors आईपीओ Image Credit: money9

Hero Motors Limited का IPO अगले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी ने IPO के लिए 79 से 84 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है. Hero Motors IPO में निवेशक 16 सितंबर से 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे. वहीं, एंकर इन्वेस्टर्स के लिए शेयर अलोकेशन 15 सितंबर को होगा. Hero Motors IPO का लॉट साइज 178 इक्विटी शेयर तय किया गया है. यानी निवेशकों को कम से कम 178 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. इसके बाद 178 शेयरों के मल्टीपल में अतिरिक्त बोली लगाई जा सकेगी.

1,000 करोड़ रुपये का है IPO

Hero Motors IPO का कुल साइज 1,000 करोड़ रुपये है. इसमें 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल है. IPO के अपर प्राइस बैंड 84 रुपये के आधार पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3,815 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. OFS के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 61.63% रह जाएगी, जो पहले 85.57% थी.

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज कम करने और उत्तर प्रदेश स्थित अपनी फैसिलिटी के विस्तार के लिए इक्विपमेंट खरीदने में करेगी. इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

QIB के लिए 50% तक हिस्सा रिजर्व

Hero Motors IPO में इंस्टीट्यूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए अलग-अलग हिस्सा तय किया गया है. पब्लिक इश्यू में अधिकतम 50% शेयर Qualified Institutional Buyers यानी QIB के लिए रिजर्व हैं. वहीं, Non-Institutional Investors यानी NII के लिए कम से कम 15% और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 35% शेयर रिजर्व किए गए हैं. इस तरह IPO में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए निर्धारित अलोकेशन स्ट्रक्चर रखा गया है.

21 सितंबर को हो सकता है अलॉटमेंट

Hero Motors IPO में शेयर अलॉटमेंट का बेसिस 21 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद 22 सितंबर को सफल नहीं रहने वाले निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाने की संभावना है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.

निवेशकों के लिए IPO से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

  • एंकर इन्वेस्टर्स के लिए अलोकेशन: 15 सितंबर
  • IPO ओपन: 16 सितंबर
  • IPO क्लोज: 18 सितंबर
  • शेयर अलॉटमेंट: 21 सितंबर
  • रिफंड और डीमैट में शेयर क्रेडिट: 22 सितंबर
  • लिस्टिंग: 23 सितंबर

ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है Hero Motors

Hero Motors एक इंडियन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह ऑटोमोटिव OEMs के लिए पावरट्रेन सॉल्यूशंस के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है. कंपनी का बिजनेस US, यूरोप, भारत और ASEAN रीजन तक फैला हुआ है.

कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी काफी डायवर्सिफाइड है. इसमें टू-व्हीलर्स, परफॉर्मेंस व्हीकल्स, ई-बाइक्स, ऑफ-रोड व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के साथ-साथ हेवी-ड्यूटी व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL एयरक्राफ्ट के लिए पावरट्रेन सॉल्यूशंस शामिल हैं.

Hero Motors कई ग्लोबल ऑटोमोटिव और मोबिलिटी ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस सप्लाई करती है. इनमें BMW AG, Ducati Motor Holding S.P.A., Enviolo International Inc., Formula Motorsport Ltd., Hummingbird EV और HWA AG जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी ग्लोबल ई-बाइक मैन्युफैक्चरर्स को भी सप्लाई करती है.

यह भी पढ़ें: 5 साल में 2535% रिटर्न! कंडक्टर से आगे बढ़ी APAR Industries, Q1 नतीजों के बाद शेयर में बढ़ी हलचल