HY Tech Engineers IPO का प्राइस बैंड तय, 24 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन का मौका; जानें पूरी डिटेल
HY Tech Engineers IPO का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी का IPO 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा. IPO में 60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1.43 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है. IPO का अलॉटमेंट 28 अगस्त को और BSE तथा NSE पर लिस्टिंग 1 सितंबर को प्रस्तावित है.

HY Tech Engineers IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने अपने आगामी IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर रखा है. इस IPO का सब्सक्रिप्शन 24 अगस्त से शुरू होगा और निवेशकों को 27 अगस्त तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. कंपनी का IPO बुक-बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ OFS भी शामिल है.
24 अगस्त से शुरू होगा सब्सक्रिप्शन
HY Tech Engineers IPO सोमवार, 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और गुरुवार, 27 अगस्त को बंद हो जाएगा. कंपनी ने शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर तय की है. IPO के तहत फ्रेश इश्यू से 60 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारक OFS के जरिए 1.43 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे.
IPO में शेयरों का अलॉटमेंट निवेशकों की अलग-अलग कैटेगरी के लिए तय रिजर्वेशन स्ट्रक्चर के अनुसार किया जाएगा. QIBs के लिए नेट ऑफर का अधिकतम 50% हिस्सा रखा गया है. वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% और NIIs के लिए कम से कम 15% हिस्सा तय किया गया है.
28 अगस्त को अलॉटमेंट, 1 सितंबर को लिस्टिंग
DRHP के मुताबिक, HY Tech Engineers IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर प्रस्तावित है. शेयर बाजार में कंपनी के शेयर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं.
IPO से जुटाई रकम का क्या होगा इस्तेमाल
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. कंपनी की योजना कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की है. इसमें Kavathe और Shirwal यूनिट्स में विस्तार के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद शामिल है.
इसके अलावा, Pithampur Unit-I के लिए भी मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद पर रकम खर्च की जाएगी. कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कुछ मौजूदा कर्ज के रीपेमेंट के लिए भी करेगी. बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी.
क्या करती है HY Tech Engineers
HY Tech Engineers की स्थापना 1978 में हुई थी. कंपनी हाइड्रोलिक फिटिंग्स का निर्माण करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में DIN-Metric फिटिंग्स, Conversion Adaptors, JIC फिटिंग्स, O-Ring Face-Seal फिटिंग्स, Mesh फिटिंग्स और Soft-Seal फिटिंग्स शामिल हैं. कंपनी के पास Thane, Pune के Shirwal, Nashik और Pithampur में 4 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं.
कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा है. इसके पास 3,500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स और 10,000 से अधिक फिटिंग वेरिएंट हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अलग-अलग इंडस्ट्रियल एप्लिकेशंस में किया जाता है. IPO के जरिए जुटाई जाने वाली रकम से कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और कर्ज कम करने पर फोकस करेगी.
यह भी पढ़ें: Zepto ने फ्री डिलीवरी के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू ₹149 से बढ़ाकर ₹199 किया, ग्राहकों को पर क्या पड़ेगा असर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.