शेयर बाजार में आने वाली है IPO लॉक-इन एक्सपायरी की लहर, 34 अरब डॉलर के शेयर होंगे ‘फ्री’; जानें- डेडलाइन
Lock-in Expiries: 73 नई लिस्टेड कंपनियों के 34 अरब डॉलर की वैल्यू के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, क्योंकि उनके लिए शेयरहोल्डर्स पर लागू अनिवार्य लॉक-इन पीरियड समाप्त हो जाएगा. लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाते हैं.

Lock-in Expiries: अगले तीन महीनों में भारतीय शेयर बाजार में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉक इन की डेडलाइन खत्म होने के मामलों में तेजी देखने को मिलेगी. इस दौरान 73 नई लिस्टेड कंपनियों के 34 अरब डॉलर की वैल्यू के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, क्योंकि उनके लिए शेयरहोल्डर्स पर लागू अनिवार्य लॉक-इन पीरियड समाप्त हो जाएगा. यह वैल्यू उन शेयरों की कुल संख्या की कीमत को दर्शाती है, जो अलग-अलग समय-सीमा वाले लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाते हैं.
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि वे ट्रेडिंग के लिए योग्य हो जाएंगे, न कि यह कि उन्हें प्राइमरी मार्केट में बेचा ही जाएगा.
लॉक-इन पीरियड का पहला दौर
इस ग्रुप में लॉक-इन पीरियड खत्म होने का पहला दौर 20 मई (बुधवार) से शुरू होगा. इसमें Emmvee Photovoltaic Power, Fujiyama Power Systems और Capillary Technologies शामिल हैं, जिनका छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने वाला है. ये तीनों शेयर नवंबर 2025 में NSE और BSE स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे.
Gaudium IVF और Women Health
इसके बाद Gaudium IVF और Women Health के 30 लाख शेयर, इस साल फरवरी में लिस्टिंग के बाद, 26 मई (मंगलवार) को तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे. भारत के सेकेंडरी मार्केट में 27 मई (बुधवार) को तीन लॉक-इन पीरियड खत्म होंगे.
40 लाख शेयर हो जाएंगे उपलब्ध
Clean Max Enviro Energy Solutions के लगभग 40 लाख शेयर, जिनकी कीमत 58 मिलियन डॉलर है, तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे. इस बीच, सुदीप फार्मा, और Borana Weaves का छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा.
PNGS Reva Diamond Jewellery के लगभग 20 लाख शेयर, जिनकी कीमत 8 मिलियन डॉलर है, का तीन महीने का लॉक-इन पीरियड 29 मई को समाप्त हो जाएगा.
जून की शुरुआत में तीन लॉक-इन एक्सपायरी
जून की शुरुआत ही तीन लॉक-इन एक्सपायरी के साथ होगी. इनमें Omnitech Engineering (40 लाख शेयर, जिनकी कीमत $16 मिलियन है), Belrise Industries (47.1 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत 1 अरब डॉलर से ज्यादा है), Enviro Infra Engineers (3.7 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत $73 मिलियन है) और Leela Hotels को चलाने वाली कंपनी Schloss Bangalore (18.7 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत $799 मिलियन है) शामिल हैं.
Wakefit Innovations का लॉक-इन खत्म
ईटी ने Nuvama के हवाले से लिखा कि Wakefit Innovations के 40 लाख शेयर, जिनकी कीमत 6 मिलियन डॉलर है, 3 जून को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. वहीं 16.1 करोड़ अन्य शेयर, जिनकी कीमत 231 मिलियन डॉलर है, 12 जून को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
Sedemac Mechatronics का एक महीने का लॉक-इन 8 जून को खत्म होगा, जबकि Aegis Vopak Terminals का छह महीने का लॉक-इन भी इसी दिन खत्म होगा. इस बीच, Aequs के लगभग 14.6 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत 298 मिलियन डॉलर है, 9 जून को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.
Meesho लॉक-इन खत्म
Meesho के 308 करोड़ से अधिक के शेयर, जिनकी कीमत 6 अरब डॉलर से ज्यादा है, अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया है. पिछले साल दिसंबर में इस स्टॉक ने मार्केट में जोरदार एंट्री की थी. NSE पर यह IPO कीमत से 46 फीसदी से अधिक की प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था.
इन कंपनियों के शेयरों का भी खत्म होगा लॉक इन
Meesho के साथ-साथ ICICI Prudential AMC और Suraksha Diagnostic के शेयरों का लॉक-इन पीरियड भी खत्म हो जाएगा. जून में भारत के सेकेंडरी मार्केट में कई और IPO के लॉक-इन पीरियड खत्म होंगे. Nuvama के अनुसार, इनमें विद्या वायर्स, कोरोना रेमेडीज, Ikio लाइटिंग, पार्क Medi World, Nephrocare Health Services, विशाल मेगा मार्ट, Sai Life Sciences, Inventurus Knowledge Solutions, One Mobikwik Systems, और GSP Crop Science शामिल हैं.
हालांकि, 34 अरब डॉलर के लॉक-इन की डेडलाइन खत्म होने की बात सबका ध्यान खींच रही है, लेकिन नुवामा ने बताया है कि इनमें से सभी शेयर बिक्री के लिए नहीं आएंगे, क्योंकि इन शेयरों का एक बड़ा हिस्सा प्रमोटर्स और प्रमोटर समूहों के पास भी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.