Kratikal Tech IPO: ₹135 के शेयर पर ₹80 हजार तक का मुनाफा! दमदार GMP, निवेश का अंतिम मौका आज

अगर आप IPO में निवेश करना चाहते हैं, तो Kratikal Tech SME IPO में आवेदन का आज आखिरी मौका है. 39.69 करोड़ रुपये का यह इश्यू दोपहर 12 बजे तक 57 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है. वहीं, 40 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 30 फीसदी की संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.

Kratikal Tech IPO निवेशकों के लिए 2 जुलाई तक खुला है. Image Credit: money9live

Kratikal Tech SME IPO : अगर आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो Kratikal Tech SME IPO आपके लिए एक नया मौका हो सकता है. यह IPO 30 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुला है और 2 जुलाई 2026 तक इसमें बोली लगाई जा सकती है. यानी निवेशकों के पास आज निवेश का अंतिम मौका है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 39.69 करोड़ रुपये जुटा रही है.

IPO का प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,70,000 रुपये का निवेश करना होगा. निवेशकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि 2 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक यह इश्यू 57 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है. साथ ही, GMP भी बंपर लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है. दमदार जीएमपी और ओवरसब्सक्रिप्शन की वजह से यह IPO निवेशकों के लिए और भी खास हो गया है.

Kratikal Tech SME IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO किस एक्सचेंज पर लिस्ट होगाBSE SME
SME IPO का प्रकारबुक बिल्ड इश्यू
कुल इश्यू साइज₹39.69 करोड़
नेट इश्यू साइज₹39.69 करोड़
फ्रेश इश्यू₹37.67 करोड़
फेस वैल्यू₹10 प्रति इक्विटी शेयर
प्राइस बैंड₹128–₹135 प्रति शेयर
Source – NSE

Kratikal Tech IPO GMP का हाल

2 जुलाई की दोपहर 11:32 बजे तक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 30 फीसदी लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है. इसका GMP 40 रुपये है. जीएमपी के इस स्तर पर रिटेल निवेशकों को 1 लॉट पर 80 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. 135 रुपये के अपर प्राइस बैंड वाले इस इश्यू से निवेशकों को 80 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. ध्यान रहे कि सिर्फ जीएमपी देखकर निवेश संबंधित निर्णय लेना जोखिम भरा हो सकता है.

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO

दोपहर 12 बजे तक यह इश्यू 57.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. सबसे अधिक बोली NII कैटेगरी में मिली है, जो 81 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ तो वहीं रिटेल कैटेगरी में 73 गुना से अधिक बोली लगाई गई है.

क्या करती है कंपनी?

Kratikal Tech Limited की स्थापना नवंबर 2013 में हुई थी. यह एक AI-आधारित साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जो कंपनियों और संस्थानों को साइबर जोखिम (Cyber Risk) से बचाने के लिए Software-as-a-Service (SaaS) आधारित समाधान और साइबर सिक्योरिटी कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान करती है.

कंपनी मुख्य रूप से दो क्षेत्रों में काम करती है। पहला, Threatcop ब्रांड के तहत People Security Management (PSM) समाधान, जो कर्मचारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाने में मदद करता है. दूसरा, Kratikal ब्रांड के तहत Technology & Process Security Services, जिसके जरिए कंपनियों के आईटी सिस्टम और प्रक्रियाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.

यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.